सवाई माधोपुर: न्यून परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार और जर्जर कक्षा-कक्षों की स्थिति की समीक्षा के लिए जिला परिषद सभागार में संस्था प्रधानों की बैठक बुलाई गई है।

सवाई माधोपुर में सत्र 2025-26 के कक्षा 5, 8, 10 एवं 12 के न्यून परीक्षा परिणाम वाले चयनित विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार और सत्र 2026-27 के बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए 7 सितम्बर, सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार में होगी और इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक करेंगे।
बैठक में सीबीईओ गंगापुर सिटी, मलारना डूंगर, बौंली एवं बामनवास के साथ न्यून परीक्षा परिणाम वाले चयनित विद्यालयों के संस्था प्रधान शामिल होंगे। इस दौरान न्यून परीक्षा परिणाम के कारणों की समीक्षा की जाएगी। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जिला परिषद सभागार में उन ग्राम पंचायतों में संचालित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक होगी, जहां एक से अधिक उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इस बैठक में विद्यालयों में विभाग द्वारा जर्जर घोषित कक्षा-कक्ष, कक्षा 6 से 12 तक नामांकन तथा स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों की शैक्षिक व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। दोनों बैठकों में परीक्षा परिणामों में सुधार के साथ विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा कर आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कार्ययोजना पर फोकस रहेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
