17 मार्च 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार पर्यावरण को संरक्षित व पोषित किए जाने की दिशा मे कार्य करते हुए तथा महिलाओं को सशक्त बनाने, बालिकाओं को आगे बढाने व उनके प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु रालसा वन व बालिका वर्ष 2025 के तहत सृजन की सुरक्षा (ईको-फेमिनिज्म) के लिए योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, गणेशधाम खिलचीपुर में नवजात बालिकाओं के जन्म पर वृक्षारोपण एवं हरित बालिकाओं को ग्रीन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, उपस्थित विभागीय अधिकारीगण, नव प्रसूताओ, विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामवासियों, पैनल अधिवक्ताओ एवं अधिकार मित्रों द्वारा पौधे लगाएं गए।

खिलचीपुर ग्राम पंचायत का चयन और 11 पौधों का संकल्प

समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि "रालसा वन व बालिका वर्ष 2025, सृजन की सुरक्षा (ईको-फेमिनिज्म) के लिए योजना के तहत जिलें में खिलचीपुर ग्राम पंचायत का चयन किया है।" चयनित ग्राम पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत एवं वन विभाग के सहयोग से प्रत्येक बालिका के जन्म पर न्यूनतम 11 पौधे लगाना निश्चित किया गया है। जिसमें नवजात बालिका के परिवार एवं स्थानीय महिला समूहों के माध्यम से पौधों की देखभाल की जावेगी।

ग्रीन कार्ड से सुगम होंगी विधिक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं

समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा ग्राम खिलचीपुर में जन्म लेने वाली प्रत्येक नवजात बालिका को एक विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किया गया। यह कार्ड बालिका को पर्यावरण संरक्षण से जोडते हुए बालिका को विधिक सेवा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं, चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाएं, शैक्षणिक अवसर का लाभ, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम, विधिक सलाह व सहायता तक पहुॅच को सुगम बनाएगा। साथ ही इस दौरान नव प्रसूताओं को पोषाहार वितरण किया गया।

बेटी जन्म को उत्सव की तरह मनाने की प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपवन संरक्षक सामाजिक वानिकी मनीषा शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियो, विद्यालय स्टाफ एवं आमजन को पौधारोपण के महत्व, पेड-पौधों से होने वाले लाभों आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि "लिंग आधारित भेदभाव न करने, बेटों की तरह बेटियों को भी समान अवसर प्रदान करने एवं बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रेरित किया जाए।" इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवल किशोर मीना, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सरोज शर्मा, स्थानीय सरपंच राजेंद्र माली, स्थानीय ग्राम विकास अधिकारी जयपाल मीना, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय गणेश धाम खिलचीपुर भगवत दाधीच उपस्थित रहे। साथ ही असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अक्षय राजावत, पैनल अधिवक्ता तपेश जैन, नंदकिशोर बैरवा, अभय कुमार गुप्ता, चिरंजी लाल बैरवा, गोविंद प्रसाद शर्मा, अधिकार मित्र मुकेश कुमार शर्मा, धनराज मीना, गिर्राज रैगर, मगनलाल मीणा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी आदि उपस्थित रहें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story