77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव 3 सितम्बर को, भगवतगढ़ के बीड़ का टापरा में होगा आयोजन
सवाई माधोपुर में 3 सितम्बर को 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव होगा। भगवतगढ़ के बीड़ का टापरा में वृहद पौधारोपण किया जाएगा।

तस्वीर में दिख रहे अधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए नजर आ रहे हैं।
सवाई माधोपुर में ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव गुरुवार, 3 सितम्बर को प्रातः 10 बजे बीड़ का टापरा, भगवतगढ़ में आयोजित होगा। जिला प्रशासन, वन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में वृहद पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।
वन महोत्सव में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, ग्रामीण एवं वन प्रेमी पौधारोपण में सहभागिता करेंगे। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। साथ ही वन महोत्सव में सक्रिय सहभागिता कर ‘हरियालो राजस्थान’ को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की गई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
