सवाई माधोपुर: जिला क्रिकेट संघ सचिव बनने पर डॉ. संगीत गर्ग का स्वागत
गंगापुर सिटी नगर परिषद के निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने डॉ. संगीत गर्ग को दोबारा सचिव चुने जाने पर मिठाई खिलाकर और दुपट्टा पहनाकर बधाई दी।

सवाई माधोपुर में जिला क्रिकेट संघ के नवनियुक्त सचिव डॉ. संगीत गर्ग (दाएं से दूसरे) को मिठाई खिलाकर बधाई देते गंगापुर सिटी नगर परिषद के निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल (बाएं से दूसरे) और अन्य गणमान्य लोग।
जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के सचिव बनने के बाद गुरुवार को गंगापुर सिटी नगर परिषद के निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने डॉ. संगीत गर्ग का स्वागत किया। शिवरतन अग्रवाल, सवाई माधोपुर स्थित उनके निजी अस्पताल गर्ग हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पहुंचे, जहां दुपट्टा और माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
बनवारी बंसल आलनपुर, कार्यालय मंत्री शहर मंडल सवाई माधोपुर ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के सचिव पद पर पुनः नियुक्ति के बाद डॉ. संगीत गर्ग के सम्मान में यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिथलेश व्यास और बबलू चौधरी भी मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला क्रिकेट संघ सचिव डॉ. संगीत गर्ग ने कहा कि गंगापुर के खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार वरीयता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल के क्षेत्र में किसी भी खिलाड़ी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
डॉ. संगीत गर्ग की पुनः नियुक्ति को जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खिलाड़ियों को निष्पक्ष अवसर देने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उनके आश्वासन से खेल जगत में सकारात्मक संदेश गया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
