सवाई माधोपुर: समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत, अग्रवाल समाज की बैठक में उठा वंशिका मर्डर का मुद्दा
सवाई माधोपुर के अग्रसेन सदन में आयोजित अग्रवाल समाज की बैठक में एकता और सामाजिक कुरीतियों पर मंथन हुआ। वंशिका मर्डर केस के आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर समाज ने जताया कड़ा आक्रोश, उठाए कई बड़े सवाल।

सवाई माधोपुर के अग्रसेन सदन में आयोजित जिला अग्रवाल समाज की बैठक के दौरान अतिथियों का सम्मान करते हुए पदाधिकारी।
सवाई माधोपुर के बजरिया स्थित अग्रसेन सदन में जिला कर्मचारी परिषद के तत्वावधान में जिला अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी राजस्थान सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोविंद बरनाला ने की। बैठक के दौरान विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुट्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गोयल (बौंली), प्रदेश उपाध्यक्ष राधारमण सिंघल (खंडार), प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (टेंट) एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गोयल (चक्की) मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक गर्ग ने समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी बंधुओं को मिल-जुलकर और संगठित होकर सामाजिक हितों के लिए कार्य करने की आवश्यकता है, क्योंकि समाज की असली शक्ति उसकी एकजुटता में ही निहित है। समाज के विभिन्न वक्ताओं, जिनमें रमेशचंद गोयल, मोहनलाल मंगल, सतीश महेश्वरी, हरिप्रसाद गुप्ता, राधामोहन गुप्ता, रामगोपाल सिंघल, नीरू गोयल, रेखा गर्ग, सरोज मित्तल और सत्येंद्र कुमार गुप्ता शामिल थे, ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन, बढ़ती तलाक की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने, अग्रसेन सहायता कोष की स्थापना करने और किन्नर समुदाय से जुड़े विवादों के निराकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान वंशिका मर्डर प्रकरण में आरोपितों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर समाज ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही, संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक इकाई को जनगणना प्रपत्र भरकर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक का संचालन महामंत्री गोविंद नारायण गोयल ने किया। इस अवसर पर जिला कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, संयोजक राजेश आईटीआई, विमलेश गुप्ता, राजेश व्याख्याता, जिला प्रवक्ता अशोक जैन और वेदप्रकाश मंगल सहित जिले की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
