सवाई माधोपुर डाइट में 4 दिवसीय करियर गाइडेंस कार्यशाला सम्पन्न, एआई आधारित पोस्टर-ब्रोशर सामग्री तैयार
सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में 27 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित चार दिवसीय करियर गाइडेंस कार्यशाला में 15 करियर शिक्षकों ने भाग लिया। एआई आधारित पोस्टर, ब्रोशर और करियर मार्गदर्शन सामग्री तैयार की गई, जिसे अब विद्यार्थियों के हित में विद्यालयों में उपयोग किया जाएगा।

तस्वीर में सवाई माधोपुर स्थित डाइट कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला के दौरान शिक्षक और अधिकारी एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सवाई माधोपुर में कार्यानुभव प्रभाग द्वारा करियर गाइडेंस के संदर्भ में आईसी इनफॉरमेशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन आधारित पोस्टर, ब्रोशर और टेम्पलेट निर्माण की चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 27 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक किया गया। कार्यशाला में जिलेभर से 15 करियर शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यअनुभव प्रभागाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि करियर मार्गदर्शन में प्रधानाचार्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि करियर शिक्षक छात्रों की रुचि और क्षमता को समझकर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। साथ ही आईटी टूल्स की सहायता से सवाई माधोपुर जिले में रोजगार के विविध क्षेत्रों का चयन करते हुए विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का निर्माण किया गया।
राज्य स्तर पर चयनित संदर्भ व्यक्ति एवं उपाचार्य सुल्तान सिंह मीना ने बताया कि चार दिवसीय कार्यशाला के दौरान संस्था प्रधानों के लिए करियर गाइडेंस ब्रोशर तथा विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित पोस्टर तैयार किए गए। उन्होंने शिक्षकों को यह भी बताया कि मार्गदर्शन संबंधी सामग्री का उपयोग कहां और किस प्रकार किया जाना है।
कार्यशाला के दौरान सवाई माधोपुर अभ्यारण्य में उपलब्ध करियर क्षेत्रों जैसे गाइड, सफारी, होटल, भोजन, धार्मिक पर्यटन, चंबल सफारी, अमरूद की बागवानी में नवाचार, मत्स्य पालन, स्थानीय उत्पाद खस की घास, खीरमोहन उद्योग, मूर्ति कला, हैंडीक्राफ्ट, ब्लैक पॉटरी तथा जड़ी-बूटी उत्पादन सहित इनसे संबंधित सरकारी सेवाओं और रोजगार के अवसरों पर एआई आधारित सामग्री का निर्माण किया गया।
कार्यशाला के प्रभारी महेश मीणा द्वारा तैयार की गई सामग्री का प्रदर्शन भी कराया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य डाइट श्री देवीलाल मीना ने कार्यशाला में प्रबोधन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतिभागियों ने कहा कि करियर गाइडेंस की महती आवश्यकता को तैयार की गई इस सामग्री के माध्यम से प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा। साथ ही कार्यशाला में अर्जित ज्ञान और विकसित सामग्री का विद्यालयों में विद्यार्थियों के हित में प्रभावी उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
