सवाई माधोपुर, 30 दिसम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कुंडेरा का प्रसव कक्ष राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हुए नेशनल लक्ष्य असेसमेंट में 86.50 प्रतिशत अंकों के साथ क्वालीफाई किया गया। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कुंडेरा की निरंतर प्रगति और टीम की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि यह असेसमेंट केंद्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सटर्नल असेसर द्वारा आयोजित किया गया। टीम ने प्रसव कक्ष की सभी प्रक्रियाओं, दस्तावेजों और सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत मूल्यांकन किया। स्वास्थ्य प्रोफाइल, प्रमुख उपलब्धियों और प्रसूति सेवाओं में हो रहे प्रयासों की जानकारी विशेषज्ञों को प्रदान की गई। दोनों एक्सटर्नल असेसर्स ने प्रसव कक्ष स्टाफ की गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए लक्ष्य कार्यक्रम के मानकों, प्रोटोकॉल और आवश्यक दस्तावेजीकरण की जाँच की।

अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. शिशिर बैरवा और सीएचसी के प्रभारी डॉ. कमलेश मीना ने बताया कि प्रसव कक्ष को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता मानकों तक पहुँचाने के लिए संपूर्ण टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए। प्रक्रियाओं में सुधार और टीम के समर्पण का परिणाम ही यह उत्कृष्ट प्रदर्शन है।

मूल्यांकन के दौरान तकनीकी सहयोग यूएनएफपीए जिला प्रतिनिधि आदित्य तोमर ने प्रदान किया। विशेषज्ञों ने प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और रोगी सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तारपूर्वक समीक्षा की, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सीएचसी कुंडेरा स्वास्थ्य सेवाओं का एक मजबूत और भरोसेमंद केंद्र बन रहा है।

इस राष्ट्रीय मूल्यांकन के सफल परिणाम से न केवल प्रसव कक्ष की सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं के मानकों को भी नई दिशा मिलेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story