दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना: जिला स्तरीय समिति गठन के लिए 7 अगस्त तक प्रस्ताव आमंत्रित
दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना-2025 के तहत सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय समिति गठन के लिए 7 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे गए हैं।

सवाई माधोपुर में दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना-2025 के तहत जिला स्तरीय समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर के आदेशों की पालना में समिति गठन के लिए पात्र स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर के उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि प्रस्तावित जिला स्तरीय समिति में डीएनटी समुदाय के उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत दो प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं एवं दो सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र स्वयंसेवी संस्थाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता अपने पूर्ण विवरण, संपर्क जानकारी एवं डीएनटी समुदाय के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के संक्षिप्त विवरण सहित प्रस्ताव 7 अगस्त, 2026 तक जमा करा सकते हैं।
प्रस्ताव कार्यालय उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आईटीआई कालेज के पास, ठींगला, सवाई माधोपुर में जमा कराने होंगे। समिति गठन की कार्यवाही प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर की जाएगी।
दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना-2025 के तहत गठित होने वाली यह जिला स्तरीय समिति डीएनटी समुदाय के उत्थान से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विभाग ने पात्र संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय सीमा में प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अपील की है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
