सवाई माधोपुर साइबर थाना की बड़ी सफलता, Etsy अकाउंट एक्टिव कराने के नाम पर ठगे गए 1.60 लाख रुपये कराए रिफंड
सवाई माधोपुर साइबर थाना पुलिस ने Etsy पर अकाउंट एक्टिव कराने के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में 1,60,100 रुपये की पूरी राशि पीड़िता के खाते में रिफंड करवाई। जानिए पुलिस ने कैसे त्वरित कार्रवाई कर ठगी गई रकम वापस दिलाई और आमजन को क्या अहम सलाह दी।

सवाई माधोपुर साइबर थाना पुलिस ने Etsy (अन्तराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म) पर अकाउंट एक्टिव कराने के नाम पर ठगी का शिकार हुई एक परिवादिया को बड़ी राहत दिलाते हुए ठगी गई 1,60,100 रुपये की राशि उसके खाते में रिफंड करवाई है। यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री जयप्रकाश अटल, आरपीएस के सुपरविजन में साइबर थाना टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, माह फरवरी में अज्ञात ठगों ने परिवादिया डिम्पल शेखावत के खाते से ऑनलाइन ठगी कर कुल 1,60,100 रुपये हड़प लिए थे। साइबर थाना सवाई माधोपुर की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि परिवादिया के खाते में वापस रिफंड करवाने में सफलता प्राप्त की।
घटना के अनुसार, दिनांक 01-02-2026 को परिवादिया डिम्पल शेखावत निवासी हनुमान नगर, जिला सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि Etsy (अन्तराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म) पर अकाउंट एक्टिव कराने के नाम पर अज्ञात ठगों ने उससे कुल 1,60,100 रुपये की ठगी कर ली।
शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर क्राइम थाना सवाई माधोपुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया। संदिग्ध बैंक खातों का रिकॉर्ड प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई, जिसके बाद ठगी गई 1,60,100 रुपये की पूरी राशि परिवादिया के खाते में रिफंड करवा दी गई।
इस कार्रवाई में श्री जयप्रकाश अटल, आरपीएस, सीओ साइबर, हैड कांस्टेबल श्री संतोष (315) साइबर थाना सवाई माधोपुर तथा कांस्टेबल श्री महेश (1409) साइबर थाना सवाई माधोपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने विशेष रूप से कांस्टेबल श्री महेश की भूमिका का उल्लेख किया है।
साइबर थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान या अपरिचित नंबर से प्राप्त लिंक अथवा एपीके फाइल डाउनलोड न करें। साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सस्ता सामान देखकर ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें। किसी भी साइबर अपराध से संबंधित शिकायत होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
