इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों के नाम पर ठगी, साइबर थाना सवाई माधोपुर ने लौटाए 9149 रुपये
सवाई माधोपुर साइबर थाना ने इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों की ऑनलाइन खरीद के नाम पर हुई 9149 रुपये की ठगी की राशि वापस करवाई। जानिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साइबर सुरक्षा अपील।

सवाई माधोपुर। साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सवाई माधोपुर ने इंस्टाग्राम से ऑनलाइन सस्ते कपड़े खरीदने के नाम पर ठगी गई 9149 रुपये की राशि परिवादिया के खाते में वापस रिफण्ड करवाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुई प्रियंका शर्मा को राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्टा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन, श्री विजय सिंह आर०पी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन तथा श्री जयप्रकाश अटल आर०पी०एस० उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम थाना जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में की गई।
साइबर थाना टीम ने माह जून में अज्ञात ठगों द्वारा परिवादिया प्रियंका शर्मा के खाते से ऑनलाइन ठगी कर हड़पी गई कुल 9149 रुपये की राशि वापस उसके खाते में रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की।
घटना के अनुसार, दिनांक 06-06-2026 को परिवादिया प्रियंका शर्मा निवासी खैरदा, जिला सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम से ऑनलाइन सस्ते कपड़े खरीदने के नाम पर अज्ञात ठगों ने उसके साथ ठगी करते हुए कुल 9149 रुपये की राशि हड़प ली।
शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर क्राइम थाना सवाई माधोपुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल ऑफिसर्स से संपर्क किया और संदिग्ध खातों का रिकॉर्ड प्राप्त किया। इसके बाद ठगी गई 9149 रुपये की राशि परिवादिया के खाते में वापस रिफण्ड करवाई गई।
इस कार्रवाई में साइबर थाना सवाई माधोपुर के कांस्टेबल महेश (कानि. 1409) की भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी से बचाव के लिए अपील करते हुए कहा है कि व्हाट्सएप पर अनजान या किसी भी नंबर से आए हुए लिंक और एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें। साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक से सस्ता सामान देखकर ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें। किसी भी साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
