सवाई माधोपुर में साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवादी वेणीप्रकाश मीना के खाते से ऑनलाइन ठगी कर हड़पी गई कुल 45,010 रुपये की पूरी राशि वापस उसके खाते में रिफंड करवाने में सफलता प्राप्त की है।

सुश्री ज्येष्टा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में श्री विजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा श्री जयप्रकाश अटल आरपीएस, उप पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम थाना जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की।

परिवादी वेणीप्रकाश मीना निवासी मुई, जिला सवाई माधोपुर ने माह अप्रैल में ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने परिचित के फोन पे नंबर पर 45,010 रुपये ट्रांसफर किए थे, लेकिन उक्त राशि फोन पे से अटैच खाते में जाने के बजाय अज्ञात साइबर ठग के खाते में चली गई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर क्राइम थाना सवाई माधोपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल ऑफिसर्स से संपर्क किया। पुलिस ने संदिग्ध खातों में गई राशि को होल्ड करवाया। इसके बाद न्यायालय के आदेश की पालना में 45,010 रुपये की संपूर्ण राशि परिवादी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में वापस रिफंड करवाई गई।

इस कार्रवाई में साइबर पुलिस थाना सवाई माधोपुर के श्री धर्मेन्द्र चौधरी, सहायक उप निरीक्षक तथा श्री महेश, कांस्टेबल 1409 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी से बचाव को लेकर अपील की है कि व्हॉट्सऐप पर अनजान या किसी भी नंबर से आए हुए लिंक और एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें। किसी भी साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें। साइबर ठगी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर राशि को सुरक्षित रखने और न्यायालय आदेश के बाद पीड़ित को वापस दिलाने की यह कार्रवाई पुलिस की साइबर अपराधों के खिलाफ सक्रियता को दर्शाती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story