सवाई माधोपुर साइबर थाना ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फर्जी टेलीग्राम और वॉट्सएप ग्रुप पर शेयर मार्केट ट्रेडिंग (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर ठगी का शिकार हुए एक परिवादी के 42,115 रुपये उसके खाते में वापस रिफंड करवाने में सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्टा मैत्रेयी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह और उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम थाना, जिला सवाई माधोपुर श्री जयप्रकाश अटल (आरपीएस) के सुपरविजन में साइबर थाना टीम द्वारा की गई। साइबर थाना टीम ने माह जुलाई के दौरान अज्ञात ठगों द्वारा परिवादी विजय शेखर शर्मा के खाते से ऑनलाइन ठगी कर हड़पी गई कुल 42,115 रुपये की राशि को वापस परिवादी के खाते में रिफंड करवाया।

घटना के अनुसार परिवादी विजय शेखर शर्मा निवासी बौंली, जिला सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई कि ट्रेडिंग (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर अज्ञात ठगों ने उनसे कुल 42,115 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर क्राइम थाना सवाई माधोपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया तथा संदिग्ध खातों का रिकॉर्ड प्राप्त किया। इसके बाद प्रभावी समन्वय के माध्यम से मात्र 15 दिवस में 42,115 रुपये की पूरी राशि परिवादी के खाते में वापस रिफंड करवा दी गई।

इस कार्रवाई में साइबर थाना सवाई माधोपुर के उप निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र चौधरी तथा कांस्टेबल श्री महेश (कानि. 1409) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वॉट्सएप पर अनजान या किसी भी नंबर से प्राप्त होने वाले लिंक एवं एपीके (APK) फाइल डाउनलोड न करें। साथ ही फर्जी टेलीग्राम और वॉट्सएप ग्रुप पर शेयर मार्केट ट्रेडिंग (इन्वेस्टमेंट) या रुपये दोगुना करने का लालच देने वाले लोगों के झांसे में न आएं। किसी भी साइबर अपराध से संबंधित शिकायत होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story