सवाई माधोपुर में थाना मानटाउन पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में शातिर साइबर ठग रोहित मीना पुत्र श्री रणजीत, उम्र 24 वर्ष, निवासी मथुरापुरा, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर को 12 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो बैंक डायरी, दो चेक बुक और दो एटीएम कार्ड बरामद कर जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह और पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में की गई। थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को मोती नगर, खैरदा से दस्तयाब किया।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्राप्त संदिग्ध MULE ACCOUNT की सूची का विश्लेषण किया गया। इस दौरान आईडीबीआई बैंक, सवाई माधोपुर में संचालित खाता संख्या 1086104000147101 में साइबर ठगी की राशि प्राप्त होना पाया गया। बैंक रिकॉर्ड की जांच में उक्त खाता रोहित मीना के नाम पर होना सामने आया।

आरोपी के विरुद्ध थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 266/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 319 (2), 318 (4) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित मीना पुत्र श्री रणजीत, उम्र 24 साल, जाति मीना, निवासी मथुरापुरा, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर, साइबर ठगी के लिए आमजन को विभिन्न प्रकार के भ्रामक संदेश और कॉल करता था। इसके जरिए डिजिटल अरेस्ट, डमी मैसेज, लोन/मनी हेल्प आदि का झांसा देकर पीड़ितों को विश्वास में लिया जाता था।

इसके बाद आरोपी सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज, विड्रॉल चार्ज आदि के नाम पर पीड़ितों से ऑनलाइन धनराशि जमा करवाता था। ठगी से प्राप्त राशि आरोपी अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवाता था।

जांच में आरोपी के बैंक खाते से देश के विभिन्न राज्यों के पीड़ितों से संबंधित तीन साइबर शिकायतें लिंक होना पाया गया। इनमें क्रमशः 18,700 रुपये, 23,242 रुपये और 1,46,592 रुपये की साइबर ठगी की राशि प्राप्त होना सामने आया। तीनों मामलों में कुल 1,88,534 रुपये की साइबर ठगी की राशि आरोपी के बैंक खाते से जुड़ी मिली।

पूछताछ में आरोपी रोहित मीना ने पिछले 3 वर्षों में करीब 20 लाख रुपये साइबर फ्रॉड में कमाना बताया है। आरोपी ने यह राशि मौज-मस्ती में खर्च करना बताया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, साइबर लेन-देन और इस अपराध में जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता पु.नि., साइबर सेल सवाई माधोपुर के श्री महेन्द्र कुमार स.उ.नि., थाना मानटाउन के श्री अरविन्द स.उ.नि., थाना मानटाउन के श्री दयाराम हैड़ कानि 325, साइबर सेल सवाई माधोपुर के श्री राजकुमार कानि 117, थाना मानटाउन के श्री हरिसिंह कानि 1133 और श्री अशोक कानि 1357 शामिल रहे।

पुलिस की कार्रवाई में MULE ACCOUNT के जरिए साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने का मामला सामने आने के बाद आरोपी के बैंक खातों और साइबर लेन-देन की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले में जुड़े अन्य व्यक्तियों और साइबर गतिविधियों से संबंधित तथ्यों का अनुसंधान जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story