पुलिस थाना कोतवाली ने साइबर फ्रॉड के रुपये कमीशन पर प्राप्त कर अपने अकाउंट में डलवाने के मामले में पेट्रोल पंप संचालक शंकरलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 111/2026 में धारा 319(2), 318(4), 112(2), 61(2) बीएनएस तथा 66 डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

यह कार्रवाई सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री राकेश राजौरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर और श्री राजेन्द्र मीना, पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में की गई। पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक श्री मदनलाल मीणा के नेतृत्व में मामले में गहन अनुसंधान किया गया।

पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सवाई माधोपुर से मोबाइल नंबर 8769855731 की लोकेशन प्राप्त हुई थी। उक्त मोबाइल नंबर पर समन्वय पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज थीं। शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

जांच के दौरान जिस अकाउंट में रुपये गए थे, उसके अकाउंट धारक से पूछताछ की गई। पूछताछ में अकाउंट धारक ने बताया कि आरोपी ने कमीशन प्राप्त कर रुपये डलवाए थे। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ धारा 319(2), 318(4), 112(2), 61(2) बीएनएस तथा 66 डी आईटी एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकरलाल पुत्र कालूराम, उम्र 40 साल, निवासी बपुई, थाना मित्रपुरा, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अनुसंधान अभी जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी श्री मदनलाल, उपनिरीक्षक श्री चन्द्रहुसैन, थाना मित्रपुरा के हेड कांस्टेबल श्री जावेद, कांस्टेबल 87 श्री धर्मेन्द्र, जिन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, तथा कांस्टेबल 1135 श्री मनीष शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई में साइबर फ्रॉड से जुड़े रुपये कमीशन पर प्राप्त कर अकाउंट में डलवाने के आरोप में पेट्रोल पंप संचालक की गिरफ्तारी की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story