सवाई माधोपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
रवांजना डूंगर पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट देने वाले रोहित कुमार को पकड़ा, खाते में लाखों के लेनदेन और 3 शिकायतें मिलीं।

घटना विवरण एवं अभियान
राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराधों में प्रयुक्त संदिग्ध बैंक खातों (Mule Accounts), सिम, पीओएस (Point of Sale) एवं मोबाइल नंबरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भरतपुर रेंज आईजी श्रीमान कैलाश विश्नोई (IPS) के तथा पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री अनिल कुमार बेनीवाल (IPS), के द्वारा प्रभारी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित दिये गये थे जिनकी पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह मिना एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत ग्रामीण समा हंसराज बैरवा के सुपरविजन में थानाधिकारी दिलीप कुमार पु.नि रांजना डूंगर के नेतृत्व में दिनांक 13.02.2026 को श्री मूल सिंह सउनि मय टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
मुलजिम की गिरफ्तारी
साईबर अपराधो में अपना बैंक अकाउंट्स साईबर ठगो को उपलब्ध करवाने पर मुलजिम रोहित कुमार बैरवा पुत्र रामजीलाल उम्र 25 साल जाति बैरवा निवासी मैगजीन कॉलोनी टोडरा फलोदी थाना रवांजना डूंगर जिला समा को गिरफ्तार किया गया।
साइबर धोखाधड़ी का तरीका और जांच
साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट्स की जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते की जानकारी मिली, जिसमें विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से लगभग लाख रुपये जमा किए गए थे।
- इस बैंक खाते व मोबाईल नम्बरों पर देश भर से साईबर पोर्टल 1930 पर कुल 3 शिकायतें दर्ज थीं।
- शिकायतों में जॉब फ्रॉड, टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट स्कीम और अन्य डिजिटल धोखाधड़ी शिकायते दर्ज है।
जिसकी जाँच की तो पता चला कि उक्त बैंक खाते का धारक रोहित कुमार बैरवा पुत्र रामजीलाल उम्र 25 साल जाति बैरवा निवासी मैगजीन कॉलोनी टोडरा फलोदी थाना रवांजना डूंगर जिला समा है।
"इस प्रकार रोहित कुमार बैरवा व अन्य व्यक्तियो द्वारा आपराधिक षडयन्त्र रचकर आमजन को सायबर फ्राड यथा डमी मैसेज व लोस कवर व मनी हेल्प जैसे मैसेज वगैराह कर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज विड्राल चार्ज के नाम पर धोखाधडी अनजान लोगो के साथ इलेक्ट्रोनिक साधनों का उपयोग करते हुये सायबर ठगी करके अकाउण्ट में राशी प्राप्त की गयी है"
दर्ज प्रकरण एवं कानूनी कार्यवाही
उपरोक्त व्यक्तियो के विरुध्द थाना रवांजना डूंगर पर प्रकरण संख्या 39/2026 धारा 319 (2), 318(4), 61(2) (ए) बीएनएस एवं 66 (डी) आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है एवं अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
कार्यवाही में शामिल टीम
- 01. थानाधिकारी दिलीप कुमार पु.नि पुलिस थाना रवांजना डूंगर
- 02. श्री मूल सिंह सउनि
- 03. श्री बसराम कानि 1167
- 04. श्री शीशराम कानि 1388
- 04. श्री महेन्द्र हैड़ कानि साईबर सैल स०मा०
- 05. श्री राजकुमार कानि साईबर सैल स०मा०

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
