सवाई माधोपुर में साइबर ठगी के खिलाफ साईबर थाना सवाई माधोपुर की प्रभावी कार्रवाई सामने आई है। अज्ञात ठगों द्वारा Navi UPI का Customer Care बनकर परिवादी मो. उस्मान खांन के खाते से ऑनलाइन ठगी कर हड़पी गई 39,001 रुपये की राशि में से पुलिस ने 10,000 रुपये की राशि वापस परिवादी के खाते में रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येप्टा मैत्रेयी के निर्देशन में तथा श्री विजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर और श्री जयप्रकाश अटल आरपीएस, उप पुलिस अधीक्षक, साईबर क्राईम थाना, जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में साईबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना के अनुसार परिवादी मो. उस्मान खांन निवासी शहर, जिला-सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि उसने गूगल पर Navi UPI के Customer Care का नम्बर सर्च किया। इसके बाद नम्बर पर बात करने पर अज्ञात ठगों ने उसे बातचीत में उलझाया और उसके Navi UPI में डेबिट Request भेजकर पासवर्ड डलवा लिया। इसके बाद अज्ञात ठगों ने उसके खाते से कुल 39,001 रुपये की राशि ठग ली।

शिकायत प्राप्त होने के बाद साईबर क्राईम थाना सवाई माधोपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल ऑफिसर्स से सम्पर्क किया। पुलिस ने संदिग्ध खाते में गई राशि को होल्ड करवाया और Money Restoration Module Portal के जरिए 10,000 रुपये की राशि परिवादी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में वापस रिफण्ड करवाई।

पुलिस के अनुसार शेष राशि की रिफण्ड प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई में साईबर क्राईम थाना सवाई माधोपुर के श्री फैयाज खांन, स.उ.नि. तथा श्री महेश, कानि. 1409 शामिल रहे। कार्रवाई में श्री महेश, कानि. 1409 की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वॉट्सऐप पर अनजान या किसी भी नम्बर से आए हुए लिंक और APK फाइल को डाउनलोड नहीं करें। किसी भी साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story