सवाई माधोपुर जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस थाना सूरवाल ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए टेलीग्राम और वाट्सऐप चैनल पर जोड़कर निवेश के नाम पर ठगी गई 5850 रुपये की राशि परिवादी के खाते में रिफंड करवाने में सफलता हासिल की है। अज्ञात ठगों ने परिवादी को निवेश की गई रकम पांच गुना करने का झांसा देकर कुल 35,500 रुपये की ठगी की थी।

यह कार्रवाई डॉ. प्रीति चन्दा आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर, रेंज भरतपुर और सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजय सिंह मीना आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा श्री राजेन्द्र कुमार मीना आरपीएस, सीओ शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। श्री मुंशीलाल उपनिरीक्षक, थानाधिकारी थाना सूरवाल के नेतृत्व में थाना टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना के अनुसार, 15 सितंबर 2025 को परिवादी श्री अन्तरराज मीना निवासी जडावता, पुलिस थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि अज्ञात ठगों ने उसे टेलीग्राम और वाट्सऐप के चैनल में जोड़कर निवेश करने पर रुपये पांच गुना करने का झांसा दिया और उसके साथ कुल 35,500 रुपये की ठगी कर ली।

शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस थाना सूरवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल ऑफिसर्स से संपर्क किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान परिवादी से ठगी गई कुल 35,500 रुपये की राशि होल्ड करवाई गई। संदिग्ध खातों से होल्ड करवाई गई राशि में से 5850 रुपये परिवादी को वापस रिफंड करवाए गए हैं। शेष राशि को भी परिवादी को वापस दिलवाने की कार्यवाही जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य श्री मुंशीलाल उपनिरीक्षक एवं थानाधिकारी, श्री जितेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक तथा श्री हनुमाना राम कांस्टेबल 1603 शामिल रहे। कार्रवाई में श्री हनुमाना राम कांस्टेबल 1603 की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से ठगी की राशि में से 5850 रुपये परिवादी के खाते में वापस पहुंच सके हैं, जबकि शेष राशि की वापसी के लिए प्रक्रिया जारी है।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story