सवाई माधोपुर में साइबर ठगी की शिकार परिवादिया को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, आईपीएस के निर्देशन में श्री विज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा श्री जयप्रकाश अटल, आरपीएस, उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम थाना के निकटतम सुपरविजन में साइबर थाना टीम ने ऑनलाइन ठगी कर हड़पी गई कुल 9,502.98 रुपये की राशि परिवादिया के खाते में रिफंड करवाने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 04-08-2026 को परिवादिया शानु गौत्तम निवासी शहर, जिला-सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम से ऑनलाइन सस्ते कपड़े खरीदने के नाम पर अज्ञात ठगों द्वारा कुल 9,502.98 रुपये की राशि हड़प ली गई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर क्राइम थाना सवाई माधोपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल ऑफिसर्स से संपर्क किया। संदिग्ध खातों का रिकॉर्ड प्राप्त कर पुलिस ने ठगी की राशि को ट्रेस करने की कार्रवाई की। इसके बाद 9,502.98 रुपये की पूरी राशि परिवादिया को 03 दिन में वापस रिफंड करवाई गई।

इस कार्रवाई में साइबर थाना सवाई माधोपुर के श्री ब्रजराज, कानि. 581 की भूमिका रही।

पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव को लेकर आमजन से अपील की है कि वॉट्सऐप पर अनजान या किसी भी नंबर से आए लिंक और एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें। साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सस्ता सामान देखकर ऑनलाइन सामान खरीदने से बचें। किसी भी साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करने की अपील की गई है।

साइबर थाना सवाई माधोपुर की त्वरित कार्रवाई से 9,502.98 रुपये की ठगी की रकम तीन दिन में वापस होने से परिवादिया को राहत मिली है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story