सवाई माधोपुर जिले के मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट सट्टा टिप्स और निवेश के नाम पर लोगों को रकम 4 से 5 गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजयसिंह और पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को श्री हेमेन्द्रपाल स.उ.नि. अपनी टीम के साथ ग्राम लोदीपुरा पहुंचे, जहां से साइबर ठग उमेश पुत्र श्री रामनिवास, उम्र 32 वर्ष, जाति मीना, निवासी लोदीपुरा, पुलिस थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर को डिटेन कर थाने लाया गया और बाद में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को निवेश (Investment) करने और क्रिकेट सट्टा टिप्स के नाम पर पैसे 4 से 5 गुना करने का लालच देता था। पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए VYAPAR* ऐप के माध्यम से फर्जी स्क्रीनशॉट तैयार कर उन्हें भेजे जाते थे। रकम हासिल करने के बाद पीड़ितों से 'जीएसटी चार्ज', 'विड्रॉल चार्ज' और 'कमिशन' के नाम पर अतिरिक्त पैसे भी वसूले जाते थे। अंत में आरोपित पीड़ितों को ब्लॉक कर संपर्क समाप्त कर देता था।

इस कार्रवाई के संबंध में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 237/2026 में धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 112(2), 61(2) बीएनएस तथा 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गहनता से अनुसंधान कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता, श्री हेमन्द्र पाल स.उ.नि., साइबर सैल सवाई माधोपुर के श्री महेन्द्र साइबर हैड़ कानि., श्री राजकुमार कानि., थाना मानटाउन के श्री हरिसिंह कानि. 1133 तथा श्री अशोक कानि. 1357 शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में श्री अशोक कानि. 1357 की अहम भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई साइबर ठगी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और मामले में आगे भी गहन अनुसंधान जारी रहेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story