पुलिस थाना सूरवाल द्वारा साईबर ठगी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। साईबर ठगी करने वाले अभियुक्त महेन्द्र को गिरफ्तार किया गया एंव उसके कब्जे मे मिला एक एण्ड्रोईड मोबाईल को जब्त किया गया।


नेतृत्व एवं सुपरविजन

यह कार्यवाही श्री अनिल कुमार बैनीवाल आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में संपन्न हुई। इसमें श्री विजयसिंह मीना आर०पी०एस० अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदयसिंह मीना आर०पी०एस० सी०ओ० शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में एंटी वायरस अभियान के तहत मन थानाधिकारी बनी सिंह गुर्जर पु.नि. के नेतृत्व में सुश्री अमिता राठौड़ आरपीएस (प्रशिक्षु) मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/02/2026 को साईबर ठगी के करने वाले शख्स महेन्द्र को गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे में मिला एक एण्ड्रोईड मोबाईल को जब्त किया गया।


घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण

दिनांक 02/02/2026 को सुश्री अमिता राठौड आरपीएस (प्रशिक्षु) मय पुलिस टीम के दौराने गश्त जडावता रोड से साईबर ठग महेन्द्र के मोबाईल नम्बर 9509452868 के विरूद्ध समन्वय पोर्टल पर 1930 पर साइबर शिकायत मिलने पर साइबर अपराधी महेन्द्र पुत्र हरि प्रसाद जाति मीना उम्र 25 साल निवासी कौशाली थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को डिटेनकर थाना लाया।

"उक्त शख्स पास मिले एक एण्ड्रोईड मोबाईल चैक किया गया तथा मोबाईल की गहनता से जांच की गई शक्ख महेन्द्र द्वारा अनजान ग्राहको से जरिये फोन/इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाईन सम्पर्क में रहकर मोबाईल फोन में मौजूद एप्लीकेशनों से सट्टा पास करवाने, रूपये इन्वेस्ट करने पर रूपये डबल होने का झांसा देकर तथा फर्जी बिल भेजकर घोखाधड़ी करते हुये रूपये हड़पकर अनुचित लाभ प्राप्त कर अनजान ग्राहको को अनुचित हानि पहुंचाई जाती है।"


दर्ज प्रकरण एवं कानूनी धाराएं

अभियुक्त के कब्जे में मिला एक एण्ड्रोईड मोबाईल फोन मय दी सिम कार्ड को जब्त किया जाकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के विरूद्ध अपराध धारा धारा 319(2), 318(4), 316(2) ,338,336(3),340(2),1+1(2)(4!) बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।


कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

  • सुश्री अमिता राठौड़ आरपीएस (प्रशिक्षु)
  • श्री मदनलाल स.उ.नि.
  • श्री हनुमाना राम कानि. 1603
  • श्री हेमराज कानि, 1649
  • श्री नरेन्द्र कानि. 1453
  • श्री बृजमोहन कानि. 433
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story