सवाई माधोपुर में पैसे डबल करने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। पुलिस टीम ने साइबर सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर यह कार्रवाई की।

सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री विजय सिंह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर और श्री राजेन्द्र मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री मदनलाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैसे डबल करने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने के आरोप में दो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की।

घटना दिनांक 23.07.2026 को साइबर सेल से साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को ई-मित्र की दुकान के पास पटेल नगर सवाई माधोपुर से पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन टेलिग्राम, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम के माध्यम से इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करते थे।

पुलिस ने इस मामले में प्रकरण संख्या 257/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 112(2), 61(2) ए बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी लोकेश पुत्र श्री श्यामलाल जाति मीना उम्र 20 साल निवासी खाण्डोज थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर है। वहीं बाल अपचारी सावन बैरवा पुत्र श्री रामप्रसाद जाति बैरवा उम्र 17 साल निवासी छाण हाल निवासी पटेल नगर सवाई माधोपुर को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस टीम में श्री मदनलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, श्रीमती ब्रह्मा सहायक उपनिरीक्षक, श्री हरिओम कांस्टेबल 1147 (मुख्य भूमिका), श्री कन्हैयालाल कांस्टेबल 952 (मुख्य भूमिका) और श्री मनीष कांस्टेबल 1135 थाना कोतवाली शामिल रहे।


पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story