पुलिस थाना रवांजना डूंगर द्वारा साईबर ठगी के विरुध्द कार्यवाही करते हुए एक सायबर ठग गिरफ्तार, एक मोबाईल जप्त व बैंक खातों से लाखों रुपयों का लेन देन एप्लीकेशन बनाकर ग्राहकों से ऑनलाईन सट्टे / पैसा डबल करने के नाम पर ठगी करते थे। ये लोग बैंक अकांउट एवं फर्जी / अन्य तरीके से अन्य सीम कार्ड लेकर काम करते थे।


विशेष अभियान के तहत सफलता

श्री अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर ने बताया कि "श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर द्वारा चलाये गये साईबर क्राईम के विरुध्द कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री विजय कुमार मीना आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री हंसराज बैरवा वृताधिकारी वृत ग्रामीण समा स०मा० के सुपरविजन में थानाधिकारी दिलीप कुमार पु.नि पुलिस थाना रवांजना डूंगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 06.01.2026 को साईबर ठगी के विरुध्द कार्यवाही करते हुए एप के माध्यम से आनलाईन सट्टा खेलने पर पुलिस थाना रखांजना डूंगर ने एक सायबर ठग को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।"


वारदात का तरीका और जप्त सामग्री

  • उक्त सायबर ठग से 1 मोबाईल जप्त किया गया।
  • उक्त मोबाईल के अनुसार ये साईबर ठग डवलपर से एप्लीकेशन बनवाकर ग्राहको से जरिये फोन / इंटरनेट के माध्यम से आनलाईन सम्पर्क में रहते थे।
  • मोबाईल फोन एवं फर्जी दस्तावेजो के आधार पर प्राप्त की गई सिम कार्ड, मोबाईल, का भिन्न-भिन्न बैंक अकाुन्ट का उपयोग कर ओनलाईन टिप्सो/अंको पर दांव लगाकर लोगो के साथ बदनीयती पुर्वक बेईमानी पुर्वक आशय से छल करते थे।
  • फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर घोखाधड़ी करते हुए अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे है।

तरीका वारदात: एपलीकेशन / टेलीग्राम चैनल बनाकर ग्राहको जोड़ कर उनको लुभावने प्रलोभन देकर उनसे पैसा इन्वेसटमेंट करवाकर उनको डबल देने एवं दांव लगाने के लिए विभिन्न बैंक अकांउट में धोखाधडी पुर्वक पैसा लिया जाता है, राशी वापिस नही उसको हड़प लिया जाता है।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण और कानूनी कार्यवाही

गिरफ्तार किया गया सायबर ठग का नाम पता:- कालूराम पुत्र टीकाराम जाति मीना उम्र 32 साल निवासी मुई थाना रवांजना खूँगर जिला सवाई माधोपुर

इस सायबर ठग के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा नं. 33/2026 घारा 318(4), 336(3), 338 BNS, 66C, 66D IT ACT, 13 RPGO में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से जप्त किये गये मोबाईल में उपलब्ध साक्ष्य के अनुसार साईबर ठगी/ऑन लाईन सट्टे/पैसा डबल करने की अवांछित गतिविधियों से विभिन्न बैंक अकांउट / वॉलेट की स्थिति और पूछताछ के अनुसार लाखो रूपये से अधिक लेन-देन हुआ है।

बैंक अकाउंट का विवरण प्राप्त कर अन्य एजेन्सी को विधिक कार्यवाही हेतु लिखा जायेगा। प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी दिलीप कुमार पु.नि पुलिस थाना रवांजना दूँगर के द्वारा किया जा रहा है। मुल्जिम के विरुध्द राजस्थान निवासी व अन्य राज्यो में कुल 3 साईबर धोखाधकी की शिकायत पंजीबध्द है।


कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

  1. थानाधिकारी दिलीप कुमार पु.नि पुलिस थाना रवांजना डूंगर
  2. श्री मूल सिंह सउनि
  3. श्री बसराम कानि 1187
  4. श्री शीशराम कानि 1388
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story