सवाई माधोपुर: निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मानटाउन थाना पुलिस ने बाल मंदिर कॉलोनी ग्राउंड से एक युवक और एक किशोर को पकड़ा, दो एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद।

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए साइबर ठगी के आरोपी और बरामद किए गए मोबाइल फोन।
पुलिस मुख्यालय व भरतपुर रेन्ज आई.जी.पी श्री कैलाश विश्नोई आईपीएस के द्वारा साइबर अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में श्री अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंव अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजयसिंह व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में आज प्रभावी कार्यावाही की गयी।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
आज दिनांक 14.02.2026 को श्री अजीत सिंह स०उ०नि० पुलिस थाना मानटाउन मय टीम कालिका टीम की सूचना पर बाल मन्दिर कोलोनी ग्राउण्ड पहुंचे जँहा पर विधि से संघर्षरत एक बालक व दुसरा चेतन पुत्र प्रेमराज उम्र 19 साल जाति मीना निवासी खिजूरी थाना रवाँजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर मोबाईल चला रहे थे।
- एक विधि से सघर्षत बालक निरुद्ध व एक सायबर ठग गिरफ्तार किया गया।
- दो एन्ड्राईड मोबाईल फोन जप्त किए गए।
ठगी का तरीका (Modus Operandi)
"जिनको चैक किया गया तो दो मोबाईल उनके कब्जे में मिले विधि से संघर्षरत बालक व दुसरा चेतन पुत्र प्रेमराज उम्र 19 साल जाति मीना निवासी खिजूरी थाना रवाँजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर के पास मिले मोबाईल मे लोगो को इन्वेस्टमेन्ट कराने के नाम पर रूपयों को तीन चार गुना करने का झाँसा देकर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज विड्राल चार्ज के नाम पर इलेक्ट्रोनिक साधनो का उपयोग करते हुये सायबर ठगी करके अकाउण्ट मे राशी प्राप्त की जाकर फ्राड की गयी है।"
विधि से संघर्षरत बालक व चेतन के पास से 02 मोबाईल को जप्त किया गया।
दर्ज प्रकरण एवं कानूनी धाराएं
थाना मानटाउन पर इस सम्बन्ध में प्रकरण संख्या 64/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें निम्नलिखित धाराएं लगाई गई हैं:
- धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 112(2), 61(2)ए BNS
- 66D IT ACT
- 13 RPGO
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
- श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी
- श्री अजीतसिंह स०उ०नि०
- श्रीमति ज्योति स०उ०नि० प्रभारी कालिका यूनिट मय कालिका यूनिट
- श्री हरिसिंह कानि. 1133
- श्री ग्यारसी लाल कानि. 1595

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
