सवाई माधोपुर: साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार, अवैध बजरी के दो ट्रैक्टर जब्त
मित्रपुरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी दिलराज मीना को पकड़ा, वहीं बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए।

मित्रपुरा थाना पुलिस की टीम साइबर ठगी के आरोपी दिलराज मीना और जब्त किए गए अवैध बजरी के ट्रैक्टरों के साथ।
श्री अनिल कुमार आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में व श्री नीलकमल आरपीएस, अति. पुलिस अधीक्षक, बौली जिला सवाई माधोपुर एवं श्री उमेश गुप्ता आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक, वृत्त-बौली जिला सवाई माधोपुर के सुपरवीजन में श्रीमति सुशीला मीना पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में निम्न कार्यवाही की गई:-
1- आनलाईन साइबर ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की गई कार्यवाही मुल्जिम गिरफतार
"श्री हनुमान सिंह स.उ.नि. मय टीम द्वारा संदिग्ध बैंक खातों (Mule Account) के तहत खाता धारक दिलराज मीना पुत्र रामजीलाल मीना उम्र 22 साल निवासी जटलाव पुलिस थाना मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर को जुर्म धारा 318(4), 319 (2), 61(2) (ए) भा. न्याय संहिता व 66 सी, डी आईटी एक्ट में दिनांक 31.01.2026 को गिरफतार किया जाकर प्रकरण सं. 15/2026 जुर्म धारा 318 (4), 319(2), 61(2)(ए) भा. न्याय संहिता व 66 सी, डी आईटी एक्ट में दर्ज किया गया।"
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-
- दिलराज मीना पुत्र रामजीलाल मीना उम्र 22 साल निवासी जटलाव पुलिस थाना मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर
2- अवैध बजरी खनन के खिलाफ सख्त एक्शन
अवैध बजरी खनन में संलिप्त दो ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बनास बजरी से भरे हुये जब्त कर फरार चालकों के विरूद्ध पृथक-पृथक प्रकरण किये दर्ज।
कार्यवाही का विवरण निम्न प्रकार है:-
- "श्री सुरेन्द्र सिंह हैड कानि.नं. 15 मय टीम द्वारा ट्रेक्टर महिन्द्रा 575 बिना नम्बरी मय अवैध बनास बजरी से भरी हुई ट्रोली जिसको उसका चालक मौके से छोडकर फरार हो गया जिसे जब्त कर वांछित अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग संख्या 16/2026 धारा 305 (ई) भा. न्याय संहिता व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दिनांक 01.02.2026 को दर्ज किया गया।"
- "श्री साबिर खान स.उ.नि. मय टीम द्वारा ट्रेक्टर महिन्द्रा 575 बिना नम्बरी मय अवैध बनास बजरी से भरी हुई ट्रोली जिसको उसका चालक मौके से छोडकर फरार हो गया जिसे जब्त कर वांछित अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग संख्या 17/2026 धारा 305 (ई) भा. न्याय संहिता व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दिनांक 01.02.2026 को दर्ज किया गया।"
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
श्रीमति सुशीला मीना पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य:
- श्रीमति सुशीला मीना पु.नि. थानाधिकारी, पुलिस थाना मित्रपुरा
- श्री साबिर खान स.उ.नि.
- श्री हनुमान सिंह स.उ.नि.
- श्री सुरेन्द्र सिंह हैड कानिं. नं. 15
- श्री शीशराम कानि.नं. 142
- श्री नरेन्द्र कानि.नं. 295
- श्री सीताराम कानि.नं. 297
- श्री राजेन्द्र कानि. नं. 1574
- श्री रविन्द्र कानि. नं. 951
- श्री भल्लाराम कानि. 1407

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
