सवाई माधोपुर: छत्तीसगढ़ से ठग गिरफ्तार, 'कमाई केन्द्र' ऐप से की थी साइबर ठगी
कोतवाली पुलिस ने ₹2.08 लाख की क्रेडिट कार्ड ठगी के मामले में आरोपी दिलेश्वर मेहर को गिरफ्तार किया, फर्जी चालान लिंक भेजकर वारदात को दिया था अंजाम।
पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। मोवाईल ऐप्लीकेशन के माध्यम से साईबर फ्रोड करने वाले शातिर आरोपी को छत्तीसगढ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी "कमाई केन्द्र" नामक मोवाईल ऐप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस नेतृत्व एवं सुपरविजन
यह कार्यवाही श्री अनिल कुमार आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में संपन्न हुई। इसमें श्री विजय सिंह मीना अति. पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर का निकटतम सुपरविजन रहा। श्री मदनलाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली स.मा. के नेतृत्व में साईबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में यह सफलता प्राप्त की गई।
घटना का विवरण (प्रकरण संख्या 379/25)
"प्रकरण संख्या 379/25 के मुस्तगीस श्री मानस सिंह ने रिपोर्ट पेश की कि मुझे एक फर्जी एसएमएस के माध्यम से लिंक प्राप्त हुआ, जो देखने में किसी वैध संस्था से वाहन का चालान भरने से संबंधित प्रतीत हो रहा था। उक्त लिंक पर क्लिक करने पर मैं एक भ्रामक एवं फर्जी वेबसाइट पर पहुँच गया, जो धोखाधड़ी के उद्देश्य से बनाई गई थी। इस भ्रामक प्रस्तुति (misrepresentation) के कारण मेरे ICICI बैंक अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से ₹208783.36 की अनधिकृत ऑनलाइन लेनदेन हो गया।"
आरोपी की गिरफ्तारी एवं शिनाख्त
उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर तफतीस कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। आरोपी की तलाश हेतु एक टीम छत्तीसगढ़ रवाना की गई, जिस पर शातिर आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी दिलेश्वर मेहर से फिलहाल तफतीश जारी है।
- नाम पता मुलजिम: दिलेश्वर मेहर पुत्र श्री विक्रम मेहर जाति भूलिया निवासी किसड़ी थाना बलौदा जिला महासमुन्द छत्तीसगढ
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
- 1. मदनलाल पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली स.मा.
- 2. श्री लखन लाल सउनि
- 3. श्री विकास कानि 1386
- 4. श्री मनीष कानि. 1135

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
