सवाई माधोपुर में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले शादाब अली को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। जांच में अपराध में भाई अलमास की भागीदारी सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री राकेश राजौरा और श्री राजेन्द्र सिंह मीना, पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई श्री सुनील कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में हुई।

दिनांक 24.08.2026 को श्री राजेश खन्ना, सहायक उपनिरीक्षक, मय टीम हरिसिंह कांस्टेबल 1133 और श्री अशोक कांस्टेबल 1357 ने यूनियन बैंक खाते के खाताधारक शादाब अली पुत्र स्वर्गीय इस्लामुद्दीन, उम्र 22 साल, जाति फकीर मुसलमान, निवासी भोपाल नगर, आदर्श नगर बी, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर को आदर्श नगर से डिटेन कर थाने पर लाया। पूछताछ के बाद साइबर ठग शादाब अली को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में प्रकरण संख्या 285/2026 धारा 319(2), 318(4), 61(2)(पीआई), 112(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट में दर्ज किया गया। आरोपी से गहनता से अनुसंधान किया गया। जुर्म में भागीदारी पाए जाने पर शादाब के सगे भाई अलमास पुत्र स्वर्गीय इस्लामुद्दीन, उम्र 21 साल, जाति फकीर मुसलमान, निवासी भोपाल नगर, आदर्श नगर बी, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

विशेष साइबर अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों का विश्लेषण किया गया था। इसी क्रम में यूनियन बैंक सवाई माधोपुर के खाता संख्या 499902010028426 की साइबर पोर्टल 1930 पर जांच की गई। जांच में पंजाब निवासी हरमनप्रीत कौर एवं लखनऊ निवासी कीर्ति यादव से हुई साइबर ठगी की दो शिकायतें दर्ज पाई गईं।

बैंक से प्राप्त रिकॉर्ड एवं गोपनीय आसूचना के आधार पर खाताधारक शादाब अली पुत्र स्वर्गीय इस्लामुद्दीन, उम्र 22 वर्ष, निवासी भोपाल नगर, आदर्श नगर बी, थाना मानटाउन, सवाई माधोपुर को डिटेन कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी शादाब अली ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई अलमास के साथ मिलकर आमजन को डमी मैसेज, लॉस कवर और मनी हेल्प के नाम पर झांसा देता था।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग कर सर्विस चार्ज, जीएसटी और विड्रॉल चार्ज के नाम पर धोखाधड़ी करते थे तथा ठगी की राशि अपने खाते में मंगवाते थे।

उक्त कार्रवाई में श्री अरविन्द, सहायक उपनिरीक्षक, की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री सुनील कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना मानटाउन, श्री राजेश खन्ना, सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन, श्री अरविन्द, सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन, श्री अशोक कांस्टेबल 1357 थाना मानटाउन, श्री हरिसिंह कांस्टेबल 1133 थाना मानटाउन और श्री जगदीश कांस्टेबल 1166 थाना मानटाउन शामिल रहे।

संदिग्ध बैंक खाते के विश्लेषण से सामने आई दो साइबर ठगी की शिकायतों के बाद शुरू हुई जांच में दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी पुलिस की कार्रवाई का प्रमुख परिणाम रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story