सवाई माधोपुर साइबर फ्रॉड केस में 5 हजार के इनामी कमलेश को सीकर से दबोचा
सवाई माधोपुर साइबर फ्रॉड मामले में 50 लाख की ठगी के आरोपी 5 हजार के इनामी कमलेश को पुलिस ने सीकर से गिरफ्तार किया।

सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री विजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं श्री राजेन्द्र मीना वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना हाजा के प्रकरण संख्या 172/25 में वांछित 05 हजार रुपये के ईनामी आरोपी कमलेश को सीकर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से अनुसंधान जारी है।
घटना के संबंध में दिनांक 04.06.2025 को परिवादी द्वारा थाना कोतवाली सवाई माधोपुर में रिपोर्ट पेश कर बताया गया कि उसके साथ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि एक महिला साइबर ठग अनन्या अग्रवाल ने उसके वाट्सअप पर ट्रेडिंग का लिंक भेजकर संपर्क किया तथा उसने अपने अन्य साथियों के साथ गैंग बनाकर पैसे डबल करने और अच्छा मुनाफा देने का झांसा दिया।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों से यूपीआई और आरटीजीएस के माध्यम से करीबन 50 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया। इस साइबर फ्रॉड की राशि में से आरोपी कमलेश कुमार के खाते में 01 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। घटना के बाद से आरोपी कमलेश फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने सीकर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश पुत्र बनवारी लाल जाति जाट उम्र 43 साल निवासी ढाणी जोडा वाली, पुलिस थाना थोई, जिला सीकर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से प्रकरण के संबंध में अनुसंधान जारी रखा गया है।
इस कार्रवाई में श्री मदनलाल मीणा पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में श्री जीतेन्द्र कुमार कानि.248 (जिला विशेष टीम), श्री घनश्याम सिंह कानि. 165 (जिला विशेष टीम), श्री राजपाल कानि. 1426 (जिला विशेष टीम) मुख्य भूमिका, श्री कृष्णकुमार कानि. 984 (जिला विशेष टीम) मुख्य भूमिका, श्री मनीष कानि० 1135 थाना कोतवाली तथा श्री रामलखन कानि० 1412 थाना कोतवाली शामिल रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
