सवाई माधोपुर: सूरवाल पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले बालक को किया निरूद्ध
एंटी वायरस अभियान के तहत सूरवाल पुलिस ने बोलेरो सवार बालक से दो मोबाइल जब्त कर सट्टा और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का खुलासा किया।

सवाई माधोपुर के सूरवाल थाना क्षेत्र में एंटी वायरस अभियान के तहत साइबर ठगी के आरोप में एक विधि से संघर्षरत बालक को दो एंड्राइड मोबाइल के साथ निरूद्ध किया गया।
अभियान एवं नेतृत्व
श्री अनिल कुमार बैनीवाल आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजयसिंह मीना आर०पी०एस० अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदयसिंह मीना आर०पी०एस० सी०ओ० शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में एंटी वायरस अभियान के तहत मन थानाधिकारी बनी सिंह गुर्जर पु.नि. के नेतृत्व में श्री मदलाल स.उ.नि. मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03/02/2026 को साईबर ठगी के करने वाले विधि से सघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया एवं उसके कब्जे में मिले दो एण्ड्रोईड मोबाईल को जब्त किये गये।
घटना का विवरण एवं गिरफ्तारी
दिनांक 03/02/2026 को श्री मदनलाल स.उ.नि. मय पुलिस टीम के दौराने नाकाबंदी थाने के सामने से एक बोलेरो चालक के मोबाईलों में साइबर ठगी के साक्ष्य मिलने पर विधि से सघर्षरत बालक को डिटेन किया गया।
ठगी का तरीका (Modus Operandi)
- उक्त विधि से सघर्षरत बालक के पास मिले दोनों एण्ड्रोईड मोबाईल चैक किया गया तथा मोबाईल की गहनता से जांच की गई।
- "विधि से सघर्षरत बालक द्वारा अनजान ग्राहको से जरिये फोन/इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाईन सम्पर्क में रहकर मोबाईल फोन में मौजूद एप्लीकेशनो से सट्टा पास करवाने, रूपये इन्वेस्ट करने पर रूपये डबल होने का झांसा देकर तथा फर्जी बिल भेजकर धोखाधड़ी करते हुये रूपये हड़पकर अनुचित लाभ प्राप्त कर अनजान ग्राहको को अनुचित हानि पहुंचाई जाती है।"
जांच एवं दर्ज प्रकरण
मोबाईल में मौजूद मोबाईल नम्बर की समन्वय पोर्टल 1930 पर शिकायत चैक करने पर 03 शिकायत दर्ज होना सामने आई। जिस पर विधि से सघर्षरत बालक के कब्जे में मिला दो एण्ड्रोईड मोबाईल मय सिम कार्ड को जब्त किया जाकर विधि से सघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया तथा विधि से सघर्षरत बालक के विरूद्ध अपराध धारा धारा 319 (2), 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 111(2)(47/41) बीएनएस व 66 सी, 66 डी आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
