सवाई माधोपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 10% कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना पुलिस ने 10% कमीशन पर साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में खाते से तीन राज्यों के साइबर ठगी मामलों का जुड़ाव सामने आया।

तस्वीर में साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पंकज नरवाल दिखाई दे रहा है।
सवाई माधोपुर जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 प्रतिशत कमीशन पर साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज नरवाल पुत्र मुकेश, उम्र 21 वर्ष, जाति कंडेरा, निवासी आईएचएस कॉलोनी, थाना मानटाउन, सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री राकेश राजौरा और पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेंद्र सिंह मीणा के सुपरविजन में थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 को श्री जगाराम सहायक उप निरीक्षक ने पंकज नरवाल को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने के मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 286/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साइबर ठगी के मामले में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि 25 अगस्त 2026 को विशेष साइबर अभियान के तहत श्री जगाराम सहायक उप निरीक्षक द्वारा सवाई माधोपुर जिले के बैंकों में संदिग्ध म्यूल अकाउंट का विश्लेषण किया गया। इस दौरान इंडियन बैंक, सवाई माधोपुर के खाता संख्या 7463669430 के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 पर तीन अलग-अलग साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिलीं। इनमें शिकायत संख्या 23112250214970 में पीड़ित आयुष मिश्रा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश; शिकायत संख्या 32101260002821 में पीड़ित आयुषी साहू, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश; और शिकायत संख्या 33203260023172 में पीड़ित प्रियम दत्ता, कोलकाता, पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
बैंक रिकॉर्ड और खाता खोलने से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने पर उक्त खाता पंकज नरवाल पुत्र मुकेश, उम्र 21 वर्ष, निवासी आईएचएस कॉलोनी, मानटाउन के नाम पर पाया गया। पूछताछ में पंकज नरवाल ने बताया कि उसकी कॉफी की दुकान पर आने-जाने वाले साथियों रोहित मीणा उर्फ गोलू मीणा निवासी महू, सूरवाल; विकास मीणा निवासी महू; और आकिब जुबेर निवासी दोबड़ा कलां से उसकी दोस्ती हुई थी।
पुलिस के अनुसार इन साथियों ने 10 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर साइबर ठगों के बैंक खातों में देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की रकम डलवाई। आरोपी पंकज नरवाल 10 प्रतिशत कमीशन काटकर शेष राशि एटीएम से निकालता था और अपने साथियों को सौंप देता था। इस कार्रवाई में श्री जगाराम सहायक उप निरीक्षक की अहम भूमिका रही।
पुलिस टीम में थाना मानटाउन के थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, श्री जगाराम सहायक उप निरीक्षक, श्री अशोक कांस्टेबल 1357, श्री हरिसिंह कांस्टेबल 1133 और श्री दीपक कांस्टेबल 1459 शामिल रहे। मामले में गिरफ्तार आरोपी पंकज नरवाल से साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क को लेकर अनुसंधान जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
