मानटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी में फरार 2 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा
सवाई माधोपुर में मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी प्रकरण में 6 माह से फरार 2 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी दिनेश मीना को गिरफ्तार किया। आरोपी पर साइबर ठग को बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप है।

तस्वीर में साइबर ठगी के मामले में मानटाउन थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नजर आ रहा है।
सवाई माधोपुर जिले में मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी प्रकरण में 6 माह से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने साइबर ठग को कमीशन के बदले अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसका उपयोग ठगी की राशि के संग्रहण और हस्तांतरण के लिए किया जा रहा था।
सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एवं श्री विजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा श्री राजेन्द्र कुमार मीणा पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु.नि. थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में दिनांक 26.07.2026 को कार्रवाई की गई।
पुलिस ने प्रकरण संख्या 16/2026 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 112(2), 61(2)(1) BNS, 66D IT ACT 13 RPGO में वांछित स्थायी वारंटी दिनेश पुत्र गणपत जाति मीना उम्र 20 साल निवासी खेड़ली कला थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।
मुलजिम की गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी दिनेश पुत्र गणपत 6 माह से अधिक समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 2000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार उक्त प्रकरण में पूर्व में आरोपी ब्रिजेश पुत्र श्री मौजीराम उम्र 19 साल 5 माह जाति मीना निवासी खेडली कँला थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश पुत्र गणपत जाति मीना उम्र 20 साल निवासी खेड़ली कला थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर ने अपना बैंक खाता साइबर ठग ब्रिजेश पुत्र श्री मौजीराम उम्र 19 साल 5 माह जाति मीना निवासी खेडली कँला थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को दिया था। इसके बदले वह कमीशन/धनराशि प्राप्त करता था।
साइबर ठग द्वारा आरोपी के बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि के संग्रहण एवं हस्तांतरण (Mule Account) के लिए किया गया। पुलिस के अनुसार साइबर ठगी से अर्जित धन के लेन-देन में आरोपी ने सहयोग किया। उक्त बैंक खाते का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी से प्राप्त राशि के लेन-देन हेतु किया जा रहा था।
पुलिस जांच के अनुसार ब्रिजेश मीना द्वारा इन्वेस्टमेन्ट कराने के नाम पर ग्राहकों से अपनी पहचान छुपाकर टेलिग्राम पर पैसा इन्वेस्ट कराने और रुपयों को तीन गुना करने का झांसा दिया जाता था। इसके लिए फर्जी स्क्रीन शॉट शेयर कर अज्ञात लोगों को निवेश के बाद राशि तीन गुना कर देने का विश्वास दिलाया जाता था।
इसके बाद जीएसटी चार्ज, विड्राल चार्ज और कमीशन चार्ज के नाम पर धोखाधड़ी कर बदनीयतीपूर्वक अनुचित लाभ प्राप्त किया जाता था। बाद में संबंधित ग्राहकों को ब्लॉक कर दिया जाता था। इस कार्य में विभिन्न बैंक खातों और VYAPAR एप्लीकेशन से तैयार किए गए फर्जी स्क्रीन शॉट का उपयोग किया जाता था।
पुलिस ने बताया कि उक्त कार्रवाई में श्री हरिसिंह कानि 1133 की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु.नि. थानाधिकारी थाना मानटाउन स०मा०, श्री श्याम सुन्दर उ०नि० प्रभारी डीएसटी टीम मय टीम थाना मानटाउन स०मा० और श्री हरिसिंह कानि 1133 थाना मानटाउन स०मा० शामिल रहे।
मानटाउन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस द्वारा साइबर अपराध से जुड़े बैंक खातों एवं लेन-देन की जांच की कार्रवाई आगे भी जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
