सवाई माधोपुर में 15 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, आरोपी मौसम मीना गिरफ्तार
सवाई माधोपुर में यूट्यूब मोनेटाइजेशन के नाम पर करीब 15 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया, पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

सवाई माधोपुर जिले में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी मौसम कुमार मीना पुत्र रमेशचन्द मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल साइट के जरिए यूट्यूब मोनेटाइज करने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर करीब 15 लाख रुपये की रकम स्वयं के खाते और किराये पर लिए गए लालचन्द बैरवा के खाते में डलवाकर प्राप्त करता था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी (भा०पु० से०) जिला सवाई माधोपुर के आदेशानुसार तथा श्री हिम्मत सिंह आर०पी०एस०, अति० पुलिस अधीक्षक बौंली सवाई माधोपुर और श्री हंसराज बैरवा आर०पी०एस०, वृत्ताधिकारी, वृत्त बौंली सवाई माधोपुर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी पु०नि० के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रकरण संख्या 288/26 धारा 318(4), 319(2), 112(2), 61(2)(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट में वांछित आरोपी मौसम कुमार मीना को पीपलदा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मीचन्द एएसआई, मुकेश हेकानि 396 और श्रवण कानि 1424 आरोपी को पीपलदा से साइबर ठगी से अर्जित संपत्ति से प्राप्त मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस आरजे RJ25ES1667 तथा ठगी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन आईफोन 13 और Vivo y 21, एक सिम एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपी लालचन्द बैरवा का आधार कार्ड और पेनकार्ड के साथ लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद आरोपी मौसम कुमार मीना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले एक साल से सोशल साइट के माध्यम से यूट्यूब मोनेटाइज करने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने करीब 15 लाख रुपये स्वयं तथा किराये से लिए गए लालचन्द बैरवा के खाते में डलवाकर प्राप्त किए। पुलिस के अनुसार ठगी से प्राप्त रकम से आरोपी ने मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस आरजे RJ25ES1667 और मोबाइल फोन खरीदे थे।
प्रकरण में दिनांक 12-08-26 को साइबर सेल शाखा सवाईमाधोपुर से प्राप्त म्यूल खाता धारकों की डिटेल के आधार पर बैंक से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया था। इसके बाद श्री रोहिताश सिंह स०उ०नि० मय जाप्ता द्वारा कार्रवाई करते हुए म्यूल खाता धारक लालचन्द बैरवा पुत्र चिरंजी लाल बैरवा उम्र 22 साल निवासी पुरा पन्ने सिंह, पुलिस थाना बौली को गिरफ्तार किया गया था। लालचन्द बैरवा को प्रकरण संख्या 288/26 धारा 318(4), 319(2), 112(2), 61(2)(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया था और वह पूर्व में ही न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी थाना बौंली श्री जितेन्द्र सिंह सोलंकी पु.नि., श्री लख्मीचन्द एएसआई स०उ०नि०, श्री मुकेश हेडकानि 396 और श्री श्रवण कानि 1424 शामिल रहे। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में श्री श्रवण कानि 1424 की विशेष भूमिका रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
