सवाई माधोपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए परिवादी हरिओम जाट के खाते से ठगी गई 53,800 रुपये की पूरी राशि वापस उसके बैंक खाते में रिफंड करवाई है। अज्ञात ठगों ने खाते में रुपये क्रेडिट होने का फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर परिवादी को बातों में उलझाया और उसके खाते से राशि हड़प ली थी।

पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा तथा पुलिस उप अधीक्षक साइबर क्राइम थाना, जिला सवाई माधोपुर जयप्रकाश अटल आरपीएस के पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, अगस्त माह में अज्ञात ठगों ने परिवादी हरिओम जाट के खाते से ऑनलाइन ठगी कर कुल 53,800 रुपये की राशि हड़प ली थी। साइबर थाना टीम ने राशि वापस परिवादी के खाते में रिफंड करवाने में सफलता प्राप्त की।

घटना के संबंध में हरिओम जाट निवासी गोठड़ा, थाना खण्डार, जिला सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि उसके खाते में रुपये क्रेडिट होने का फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर अज्ञात ठगों ने उसे बातों में उलझाया और कुल 53,800 रुपये की राशि हड़प ली।

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना सवाई माधोपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस ने संदिग्ध खातों में गई राशि को होल्ड करवाया और इसके बाद 53,800 रुपये की पूरी राशि परिवादी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में वापस रिफंड करवाई।

कार्रवाई करने वाली साइबर थाना टीम में सहायक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी, साइबर पुलिस थाना सवाई माधोपुर तथा कांस्टेबल महेश कानि. 1409, साइबर पुलिस थाना सवाई माधोपुर शामिल रहे।

सवाई माधोपुर पुलिस ने साइबर ठगी के संबंध में आमजन से अपील की है कि रुपये क्रेडिट होने का कोई संदेश प्राप्त होने पर पहले बैंक खाते का बैलेंस चेक करें। किसी भी साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story