सवाई माधोपुर: साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में बैंक खाते और सिम उपलब्ध कराने वाले आरोपी भगवान बैरवा को कुस्तला से गिरफ्तार किया, खाते में मिले 3 लाख रुपये।

सवाई माधोपुर के रवांजना डूंगर थाना पुलिस की टीम साइबर ठगी के आरोपी भगवान बैरवा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस हिरासत में लेकर जाती हुई।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराधों में प्रयुक्त संदिग्ध बैंक खातों (Mule Accounts), सिम, पीओएस (Point of Sale) एवं मोबाइल नंबरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व
इस अभियान के अंतर्गत भरतपुर रेंज आईजी श्री कैलाश विश्नोई आई०पी०एस० व श्री अनिल कुमार बेनीवाल आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिनकी पालना में निम्नलिखित अधिकारियों के सुपरविजन और नेतृत्व में कार्यवाही संपन्न हुई:
- श्री विजय सिंह आर०पी०एस०, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
- श्री हंसराज बैरवा आर०पी०एस०, पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण
- श्री दिलीप कुमार पु.नि., थानाधिकारी रवांजना डूंगर
अभियुक्त की गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 05.02.2026 को श्री मुस्ताक स.उ.नि. मय टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए साईबर अपराधो में अपना अकाउंट्स का प्रयोग करवाने पर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया:
- मुलजिम: भगवान पुत्र श्री बद्रीलाल जाति बैरवा
- उम्र: 46 साल
- निवासी: कुस्तला थाना रवाजना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर
घटना का विवरण एवं संदिग्ध खातों की जांच
साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट्स की जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते की जानकारी मिली, जिसमें विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से लगभग तीन लाख रुपये जमा किए गए थे। इस खाते और लिंक मोबाइल नंबर का विवरण इस प्रकार है:
- खाते पर देश भर से साईबर पोर्टल 1930 पर कुल 03 शिकायतें दर्ज थीं।
- खाते से लिंक मोबाईल नम्बर पर देश भर से साईबर पोर्टल 1930 पर कुल 10 शिकायतें दर्ज थीं।
- इन शिकायतों में जॉब फ्रॉड, टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट स्कीम और अन्य डिजिटल धोखाधड़ी शिकायते दर्ज हैं।
दर्ज प्रकरण एवं कानूनी कार्रवाई
उक्त व्यक्ति के विरुध्द थाना रवांजना डूंगर पर प्रकरण संख्या 32/2026 धारा 319(2), 318(4), 61(2)( Box) बीएनएस एवं 66 (डी) आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। "प्रकरण में अनुसंधान जारी है एवं अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।"
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
- श्री दिलीप कुमार पु.नि. पुलिस थाना रवांजना डूंगर
- श्री मुस्ताक सउनि
- श्री बसराम कानि 1167
- श्री शीशराम कानि 1388
- श्री मोरपाल कानि 1096
- श्री महेन्द्र हैड़ कानि साईबर सैल स०मा०
- श्री राजकुमार कानि साईबर सैल स०मा०

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
