सवाई माधोपुर: बाजरा फसल कटाई प्रयोग का कृषि अधिकारी ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वास्तविक उपज आंकलन और पारदर्शी दावा भुगतान के लिए अधिकारियों ने खेतों का जायजा लिया।

सवाई माधोपुर, 26 सितंबर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026 में फसलों की वास्तविक उपज के आंकलन के लिए जिले में निर्धारित फसल कटाई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा के पटवार मंडल जौंला के आदलवाड़ा खुर्द गांव में कृषक रामहेत मीणा के खेत खसरा संख्या 326 में किए जा रहे बाजरा फसल कटाई प्रयोग का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सवाई माधोपुर लखपत लाल मीणा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया, चयनित खेत, फसल की स्थिति तथा प्रयोग से संबंधित आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि फसल कटाई प्रयोग निर्धारित प्रक्रिया एवं मापदंडों के अनुसार पारदर्शिता के साथ संपादित किए जाएं तथा प्राप्त आंकड़ों की शुद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
संयुक्त निदेशक लखपत लाल मीणा ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रयोगों से प्राप्त वास्तविक उपज के आंकड़ों का उपयोग संबंधित बीमा इकाई में उपज निर्धारण के लिए किया जाता है। फसल कटाई प्रयोग के दौरान निर्धारित क्षेत्रफल में फसल की कटाई कर प्राप्त उपज का वैज्ञानिक तरीके से आंकलन किया जाता है। इसके आधार पर संबंधित क्षेत्र की वास्तविक औसत उपज का निर्धारण किया जाकर फसल बीमा दावे की गणना की प्रक्रिया होती है।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फसल कटाई प्रयोग समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आंकड़ों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज एवं प्रेषित किया जाए, ताकि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
निरीक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी, चौथ का बरवाड़ा, विजय जैन एवं कृषि पर्यवेक्षक विक्रम सिंह गुर्जर, कृषि विभाग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर फसल की स्थिति का भी जायजा लिया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल कटाई प्रयोग संपादित करवाया। फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त आंकड़े खरीफ सीजन 2026 में संबंधित क्षेत्र की वास्तविक औसत उपज के निर्धारण और फसल बीमा दावे की गणना की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
