फसल कटाई प्रयोग से तय होंगे बीमा दावे, संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण
संयुक्त निदेशक कृषि लखपत लाल मीणा ने सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बाजरा फसल के कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।

सवाई माधोपुर तहसील के ग्राम मुई में संयुक्त निदेशक कृषि लखपत लाल मीणा और अन्य अधिकारियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बाजरा फसल के कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन-2026 में फसलों की वास्तविक उपज के आकलन के लिए सवाई माधोपुर जिले में निर्धारित मापदंडों के अनुसार फसल कटाई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लखपत लाल मीणा ने सवाई माधोपुर तहसील के ग्राम मुई में बाजरा फसल के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक ने मुई पटवार मंडल के ग्राम मुई में कृषक मनोज मीणा पुत्र शिवदास मीणा के खसरा संख्या 1520 में स्थित 0.20 हेक्टेयर फसल क्षेत्र में किए जा रहे बाजरा फसल कटाई प्रयोग का अवलोकन किया। इस दौरान सहायक निदेशक सांख्यिकी डॉ. श्याम बिहारी मथुरिया ने फसल की स्थिति, चयनित खेत और फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक ने संबंधित कार्मिकों को फसल कटाई प्रयोग निर्धारित मापदंडों के अनुसार पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त वास्तविक उपज के आंकड़ों का उपयोग संबंधित बीमा इकाई में उपज निर्धारण और फसल बीमा दावों की गणना के लिए किया जाता है। निर्धारित क्षेत्रफल में फसल की कटाई कर प्राप्त उपज का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाता है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी फसल कटाई प्रयोग समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आंकड़ों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज कर समय पर प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ समय पर मिल सके।
निरीक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी जीनापुर श्रीनारायण मीणा, कृषि पर्यवेक्षक रामजीलाल बैरवा सहित कृषि विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: 8 पीआरओ 3 फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लखपत लाल मीणा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
