सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 11 मई को आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता के लिए रविवार को क्रिएटिव स्पोर्ट्स एकेडमी, जयपुर रोड, गंगापुर सिटी में ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें 68 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संघ के उपाध्यक्ष मनोज बंसल ने बताया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी चयन समिति गठित की गई। चयन समिति में मुख्य चयनकर्ता के रूप में पूर्व रणजी खिलाड़ी और पूर्व रणजी टीम के मुख्य चयनकर्ता अमर सिंह नेगी ने जिम्मेदारी निभाई। उनके साथ चयन समिति में मो अनीस और नरेंद्र गोगा शामिल रहे।

ट्रायल के दौरान क्रिकेट जगत और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ के जॉइंट सेकेट्री सूर्याप्रकाश शर्मा और जितेंद्र उपाध्याय के साथ युवा भाजपा नेता जमनालाल वैष्णव, एम के पाठक, मुजम्मिल हुसैन पीटीआई, केशव पीटीआई, मिलन कांत लोको पायलट, विजय पाठक, डीसीए कोच रवि गुर्जर, राजेंद्र महाबर, लोकेश मीना, अरुण गोयल और रामसिंह मीना एलआईसी ऑफिसर सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकांत ने जानकारी दी कि ट्रायल के आधार पर सीनियर टीम के लिए 22 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों का कैंप 5 मई से 10 मई तक इंद्रा मैदान, सवाई माधोपुर में डीसीए कोच सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित होगा। कैंप के दौरान 3 से 5 वनडे मैच भी कराए जाएंगे, जिसके बाद अंतिम 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी।

इसी दौरान क्रिएटिव स्पोर्ट्स एकेडमी में नवनिर्मित कोटा स्टोन नेट विकेट का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी अमर सिंह नेगी द्वारा किया गया। यह पहल स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर अभ्यास सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता को लेकर जिले में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है और चयन प्रक्रिया के बाद टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story