71000 हस्ताक्षरों संग गंगापुर सिटी के गो सेवकों ने जिला कलेक्टर कार्यालय में दिया ज्ञापन
गंगापुर सिटी के गो सेवकों ने 71000 हस्ताक्षरों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, अभियान के दूसरे चरण का हुआ समापन।

तस्वीर में सवाई माधोपुर में आयोजित गौ माता सम्मान आहान अभियान के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में बाल गोपाल, संत समाज और हाथों में हस्ताक्षरित प्रपत्र थामे हुए श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
सवाई माधोपुर में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, हत्या पर रोक लगाने और गौ संरक्षण की मांग को लेकर चलाए गए गौ माता सम्मान आहान अभियान का दूसरा चरण सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने के साथ पूर्ण हुआ। इस दौरान हजारों गो भक्तों की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया।
गौ माता सम्मान आहान के जिला प्रचारक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर से हस्ताक्षर प्राप्त किए गए। नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी से 71000 हस्ताक्षरों का सहयोग रहा। यह हस्ताक्षरित प्रपत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार को विजय सर ट्रस्ट बजरिया में प्रातः 7:00 बजे से श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के हरे राम हरे संकीर्तन का जाप किया। इसके बाद संतों के आशीर्वचन और गौ माता की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
जिला संयोजक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश के 790 जिलों में एक ही दिन और एक ही समय पर ज्ञापन दिए गए, ताकि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या पर रोक लगाने और गौ संरक्षण की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके।
ज्ञापन देने के लिए शोभा यात्रा सुबह 9:15 बजे प्रारंभ हुई। इसमें गौ माता को सबसे अग्रिम श्रेणी में रखा गया। छोटे-छोटे बाल गोपालों की झांकियां, संत समाज और हस्ताक्षरित पोथी को मस्तक पर रखकर श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। महिला, पुरुष और युवा संकीर्तन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
इस पुनीत कार्य में जिले के व्यापारी भाइयों ने अभिषेक किया और अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अभियान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में गौ सम्मान आहान अभियान के नागेंद्र मोहन गर्ग प्रभारी, बहादुर सिंह गुर्जर, राधा वल्लभ जी, राजेंद्र नरूका, जितेंद्र सिंधी, शंभू अग्रवाल, पदमा गुप्ता, पूनम जगवानी, प्रियंका शर्मा, राधा दीक्षित सहित सैकड़ों गौ भक्त सम्मिलित हुए।
इस अभियान के माध्यम से जिले से एकत्रित 71000 हस्ताक्षरों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और गौ संरक्षण की मांग को आगे बढ़ाया जा सके।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
