सवाई माधोपुर। “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय (एचपी पेट्रोल पंप के सामने) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विधायक एवं जिला अध्यक्ष इंदिरा मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों ने शिरकत की। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा रहा।

समय पर चुनाव न होने पर जताया रोष

बैठक के दौरान वक्ताओं ने पंचायती राज एवं निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि "चुनावों में देरी करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है और कांग्रेस इसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगी।" बैठक में सामूहिक संकल्प लिया गया कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संघर्ष करेगा।

1 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन को धार देने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। आगामी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे जिले के शहरी एवं ग्रामीण ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर अध्यक्षों की नियुक्तियाँ पूर्ण की जाएंगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गए हैं।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सवाई माधोपुर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मीणा, अनिल जैन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष फजरूद्दीन, खंडार ब्लॉक अध्यक्ष युगराज चौधरी, बामनवास ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम मीणा, बौंली ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज मीणा, चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विमल मीणा और नगर अध्यक्ष मोहन मंगल शामिल हुए। साथ ही जिला संगठन महामंत्री राजेश पहाड़िया, वी.पी. मीणा, पवन बड़गोतिया, तारा चंद, बृजमोहन सिसोदिया, मनोज मीणा, सुरेश मीणा, राधेश्याम मीणा, रामजी लाल गुर्जर (नगर अध्यक्ष खंडार), विवेक मीणा और बाबूलाल (मंडल अध्यक्ष गंगापुर) सहित मंडल अध्यक्ष हिमाईद खान, चतुर मीणा, गजानंद, राजेंद्र सैनी, भवानी मीणा, दीनदयाल वर्मा, रमेश एवं मोहर सिंह उपस्थित रहे। पूरे जिले में आगामी एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story