गंगापुर सिटी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सवाई माधोपुर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें गंगापुर सिटी के कई समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस क्रम में पूर्व पार्षद रविकान्त मिश्रा को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, गंगापुर सिटी में विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

रविकान्त मिश्रा के जिला सचिव बनने पर गंगापुर सिटी के अनेक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने विधायक रामकेश मीना का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने रविकान्त मिश्रा को संगठन के प्रति लंबे समय से समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता बताया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, युवाओं में उत्साह का संचार होगा और पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

विधायक रामकेश मीना और अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सचिव रविकान्त मिश्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पूरी निष्ठा के साथ पहुंचाएंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा देहात, पूर्व जिला सचिव एडवोकेट राजेश जैमिनी, देवकीनन्दन, सुनील सैन, मुकेश कटारिया, जीतू शर्मा, ईश्वरलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, रमेश डंगायच, पुरूषोतम कण्डेरा, इकबाल खान, विजय अग्रवाल, लक्ष्मीकान्त, दीपक शर्मा, ब्राह्मण समाज संगठन मंत्री सन्तोष शर्मा और गगन मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story