सवाई माधोपुर में क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत विशेष निरीक्षण, बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य संस्थानों पर चेतावनी
सवाई माधोपुर में क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत विशेष दल ने औचक निरीक्षण कर बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल, डेंटल क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटरों में दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की। अधूरे पंजीकरण पर संस्थानों को चेतावनी दी गई, भविष्य में कानूनी कार्रवाई का निर्देश।

सवाई माधोपुर, 24 दिसंबर। जिले में क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट और अन्य संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के निर्देश पर एक विशेष दल ने जिले के विभिन्न अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर्स और हेल्थ फैसिलिटीज का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि बिना आवश्यक पंजीकरण और अनुमति के संचालित होने वाले अस्पतालों, डेंटल क्लिनिक और लैबों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह दल गठित किया गया। निरीक्षण के दौरान दल ने श्री श्याम डायग्नोस्टिक सेंटर, ईएसआई हॉस्पिटल के सामने बजरिया, भारत डेंटल क्लिनिक, चौधरी नर्सिंग होम के सामने चेतक पार्क बजरिया, बेस्ट डेंटल क्लिनिक, चौधरी नर्सिंग होम के पास बजरिया, सिटी हॉस्पिटल, पुराना ट्रक यूनियन चौराहा बजरिया, सोनी लैब जनता धर्मशाला महिला थाने के पास, तथा लक्ष्मी एक्सरे राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
दल ने चिकित्सा अभ्यास करने वाले डेंटल डॉक्टर्स, लैब टेक्निशियनों, रेडियोग्राफरों और संस्थानों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया सहित एग्रीमेंट, कंटेनर व बैग्स, पृथक्करण, भंडारण, परिवहन, उपचार और निपटान की व्यवस्थाओं की जांच की। इसके अलावा राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित ऑथराइजेशन, सीईए एक्सरे एवं लैब पंजीकरण प्रमाण पत्र, जांच रिपोर्टिंग, उपकरण और सुरक्षा साधनों के दस्तावेज भी जांचे गए। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों ने अधूरे पंजीकरण पत्र प्रस्तुत किए या कोई भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया।
ऐसी स्थिति में दल ने मौके पर ही सभी संस्थानों को निर्देशित किया कि वे शीघ्रताशीघ्र वांछित दस्तावेज और पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें। भविष्य में पंजीकरण प्रमाण पत्र के अभाव में नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
मुख्यालय पर इस औचक निरीक्षण की जानकारी फैलते ही कई लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों में हड़कंप मच गया। कई डेंटल क्लिनिक और लैब संचालक अपनी-अपनी दुकानें बंद कर चले गए। निरीक्षण दल में बीसीएमओ सवाई माधोपुर डॉ. नवल किशोर मीणा, डीपीसी पीसीपीएनडीटी आशीष गौतम, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता धर्म सिंह मीणा, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल सवाई माधोपुर के इमरान खान, तथा हॉस्वीन इंसीनेटर सवाई माधोपुर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
यह कार्रवाई जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, कानूनी अनुपालन और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- सवाई माधोपुर क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट निरीक्षणSawai Madhopur health facility inspectionबिना पंजीकरण अस्पताल कार्रवाईunregistered hospital actionश्री श्याम डायग्नोस्टिक सेंटर जांचBharat Dental Clinic पंजीकरणसिटी हॉस्पिटल बजरिया निरीक्षणBest Dental Clinic सवाई माधोपुरसोनी लैब जनता धर्मशाला जांचलक्ष्मी एक्सरे राजकीय चिकित्सालय पंजीकरणडॉ. अनिल कुमार जैमिनी स्वास्थ्य अधिकारीDr Anil Kumar Jaimini health inspectionडॉ. नवल किशोर मीणा BCMO सवाई माधोपुरAshish Gautam PCPNDT निरीक्षणDharma Singh Meena पर्यावरण अभियंताImran Khan Rajasthan Pollution Controlहॉस्वीन इंसीनेटर प्रतिनिधि सवाई माधोपुरhealth facility compliance checkmedical waste management auditdental clinic regulation Rajasthan

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
