निर्वाचन साक्षरता क्लब में विद्यार्थियों ने पूछे नोटा और एसआईआर से जुड़े सवाल, सीईओ ने दिए तथ्यात्मक जवाब
सवाई माधोपुर के राजकीय महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के कार्यक्रम में सीईओ मोहित कासनिया ने विद्यार्थियों से संवाद किया। नोटा, एसआईआर और ईवीएम से जुड़े सवालों का तथ्यात्मक समाधान देते हुए मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई।

तस्वीर में सवाई माधोपुर के शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल स्वीप प्रभारी मोहित कासनिया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं।
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में मंगलवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने विद्यार्थियों से संवाद कर निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नोटा एवं एसआईआर से संबंधित प्रश्न और शंकाएं रखीं। सीईओ मोहित कासनिया ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का तथ्यात्मक समाधान करते हुए एसआईआर की प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ईवीएम की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत के महत्व को समझाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर विद्यार्थियों से स्वयं मतदान करने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकार एवं लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, जिला नोडल अधिकारी कॉलेज शिक्षा राजेश मीणा, ईएलसी प्रभारी धर्मेंद्र मीणा, स्वीप टीम से हुकुमचंद नामा एवं विजेंद्र पाल सिंह सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
