सवाई माधोपुर, 24 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला कलक्टर काना राम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमाखोरी, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में सभी आवश्यक ईंधन संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आमजन को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी स्तर पर कृत्रिम अभाव उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। सभी गैस एजेन्सियों और पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति जारी है।

नियमित निरीक्षण और अवैध रिफिलिंग पर प्रहार

जिला कलक्टर ने बताया कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों एवं मिड-डे-मील योजना में गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं रसद विभाग के अधिकारियों को गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण कर अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा ने जानकारी दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अब तक 43 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं तथा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

गैस एजेंसियों पर स्टॉक की स्थिति और होम डिलीवरी

जिले की 25 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार को सभी गैस एजेंसियों पर 7 हजार 57 घरेलु गेस सिलेण्डर उपलब्ध है तथा प्रतिदिन आवश्यकता अनुसार आपूर्ति जारी है। जिनकी ऑनलाइन बुकिंग के पश्चात औसतन 2 दिवस में घरेलू सिलेंडर की होम डिलीवरी ओटीपी के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही उपलब्ध कमर्शियल सिलेंडरों का वितरण जिला स्तरीय मॉनिटरिंग के तहत प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

दोबारा सिलेंडर प्राप्ति के लिए निर्धारित समय सीमा

सरकार के नियमानुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 45 दिन तथा सामान्य उपभोक्ता 25 दिवस के पश्चात ही पुनः सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि का पालन करने की अपील की गई है। "प्रधानमंत्री उज्ज्वला सिलेंडर 45 दिन तथा सामान्य सिलेंडर 25 दिवस बाद ही दोबारा लें सकेंगे" ताकि व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे।

तेल कंपनियों के बुकिंग माध्यम और हेल्पलाइन

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों के इन आसान माध्यमों से की जा सकती है, जिसमें भारत गैस की बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 1800224344, मिस्ड कॉल नंबर 7710955555, आईवीआरएस नंबर 7715012345 पर बुकिंग की जा सकती है। इसी प्रकार इंडेन गैस की बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555, आईवीआरएस नंबर 7718955555 एवं एचपी गैस बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 9222201122, मिस्ड कॉल नंबर 9493602222, आईवीआरएस नंबर 8888823456 पर बुकिंग सरलता से की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

अफवाहों से बचाव और शिकायत निवारण

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला रसद कार्यालय में कंट्रोल रूम 07462-294515 स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य हेल्पलाइन 181 एवं खाद्य विभाग हेल्पलाइन 14435 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक पैनिक बुकिंग से बचें, घरेलू गैस का भंडारण न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी आपूर्ति पूर्णतः सामान्य एवं निर्बाध है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम (24 पीआरओ 13)।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story