जिला कलक्टर ने विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन के आदेश किए जारी
जिला कलक्टर काना राम ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शिक्षा और चिकित्सा विभाग की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने हेतु भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की।

जिला कलक्टर काना राम ने प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों की मांग, प्रस्ताव एवं अभिशंषा के आधार पर विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन के महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं, जिससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मांग, तहसीलदार बौंली के प्रस्ताव एवं उपखण्ड अधिकारी बौंली की अभिशंषा पर ग्राम शिशोलाव की 0.09 हैक्टेयर भूमि राजस्थान भू राजस्व नियम, 1963 के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निशुल्क आवंटित की गई है। इसी क्रम में सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मांग, तहसीलदार खण्डार के प्रस्ताव एवं उपखण्ड अधिकारी खण्डार की अभिशंषा पर ग्राम गण्डावर की 4 बीघा भूमि पम्प हाउस निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निशुल्क आवंटित की गई है।
इसके अतिरिक्त ग्राम खिदरपुर की 0.07 हैक्टेयर भूमि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खिदरपुर के भवन निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को तथा ग्राम सोनकच्छ की 0.07 हैक्टेयर भूमि उप स्वास्थ्य केन्द्र सोनकच्छ के भवन निर्माण के लिए चिकित्सा विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर आवंटित की गई है।
इन आवंटनों के माध्यम से जल आपूर्ति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे के निर्माण को गति मिलेगी, जिससे संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
