सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जेमिनी की अध्यक्षता में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिले के स्वास्थ्य सूचकांकों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

स्वास्थ्य सूचकांकों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

बैठक में सीएमएचओ द्वारा डीएचआइएस प्रगति, आईएचएमएस कुल ओपीडी, आईपीडी, आभा आईडी बनाने, पीसीटीएस व आईएचएमएस डाटा मैचिंग और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही कुल ओपीडी के विरुद्ध आईपीडी केस, एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सीबीएसी फॉर्म, स्क्रीनिंग, फ़ॉलो अप, आभा आईडी और एनसीडी के मरीजों का फॉलो अप जैसे तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा हुई। डॉ. जेमिनी ने डिलीवरी ड्यू केस, दस्तावेज संकलन, जननी सुरक्षा योजना प्रगति, माँ वाउचर योजना, एएनसी रजिस्ट्रेशन, 12 सप्ताह पूर्व पंजीकरण, फोर एएनसी कवरेज, गर्भवती महिला पंजीकरण और पूर्ण टीकाकरण की स्थिति को भी जांचा।

टीबी मुक्त अभियान और आधारभूत ढांचे पर जोर

समीक्षा के दौरान पीपीआईयुसीडी, अंतरा गर्भनिरोधक और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी सौ दिवसीय कैम्पेन, निक्षय आईडी, निक्षय मित्र, निक्षय पोषण किट वितरण, नाट टेस्ट, चेस्ट एक्स रे एवं टीबी कैंप पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त ब्लॉक में निर्माणाधीन नवीन भवनों की प्रगति तथा जर्जर भवनों को डिसमेंटल करने के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की गयी। जमीनी स्तर पर कार्य करके स्वास्थ्य सेवाओं व सूचकांको में सुधार करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं।

अधिकारियों को फील्ड विजिट और मॉनिटरिंग के निर्देश

सीएमएचओ ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि "सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अपने क्षेत्र में सेक्टर मीटिंग का आयोजन कर सूचकांको कि समीक्षा करें, रिव्यू कर गेप्स का कारण पता करें और फील्ड विजिट करें।" उन्होंने इस बात पर बल दिया कि "एक ब्लॉक छोटी यूनिट होता है ऐसे में मॉनिटरिंग आसानी से की जा सकती है और समीक्षा कर सुधार किया जा सकता है।" अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने आशा, सीएचओ, एएनएम को फील्ड में जाकर प्रगति में आ रहे गेप्स को दूर करने के निर्देश प्रदान करें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story