सवाई माधोपुर में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में अभिभावकों के नाम पत्र/पाती लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने अपनी पातियों के माध्यम से अभिभावकों से 9 सितंबर को होने वाले आम चुनाव में निर्भय, निष्पक्ष और नैतिक मतदान की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम तथा जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया के निर्देशानुसार जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता के लिए सतरंगी सप्ताह में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में नगरीय क्षेत्र के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में मतदान के लिए अभिभावकों के नाम पत्र/पाती लेखन का कार्यक्रम हुआ।

मुख्यालय स्थित राजकीय महात्मा गांधी साहूनगर में स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगल की उपस्थिति में तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में सीडीईओ देवीलाल मीना एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा की उपस्थिति में बालिकाओं ने पाती लेखन किया। निजी शिक्षण संस्थान स्टेप बाय स्टेप स्कूल में जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया तथा सीडीईओ देवीलाल मीना की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने मतदान एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विषय पर अपने अभिभावकों के नाम पत्र/पाती लिखीं। पत्र लेखन में प्रथम तीन-तीन स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की ओर से पारितोषिक प्रदान किया गया।

जिला नोडल स्वीप प्रभारी मोहित कासनिया ने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता संबंधी जानकारियां दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अभिभावकों से निष्पक्ष, भयमुक्त, बिना किसी प्रलोभन के जागरूक मतदाता के रूप में लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और मताधिकार का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने परिवार के अलावा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही।

सतरंगी सप्ताह में जिला प्रशासन की ओर से स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं, नए मतदाताओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन ने जिलेवासियों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है।

स्टेप बाय स्टेप स्कूल के संस्था प्रधान अरविन्द सिंघल ने विद्यार्थियों द्वारा लिखी गईं मतदाता जागरूकता का संदेश देने वाली श्रेष्ठ पातियों का वाचन किया। इनमें बालकों ने अपने अभिभावकों से मतदान की आत्मीय अपील की। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय में कॉलेज स्वीप प्रभारी प्रोफेसर डॉक्टर राजेश कुमार मीना तथा ब्राइटसन पब्लिक स्कूल में भी पाती लेखन करवाया गया। इस अवसर पर स्वीप टीम से हुकमचन्द नामा, मनीष कुमार शर्मा, विजेंद्र पाल सिंह आमेरा, सुनील गर्ग, चन्द्र प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस पहल के जरिए मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश विद्यार्थियों से उनके परिवारों और आसपास के लोगों तक पहुंचाया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story