नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर काना राम ने राज्य सरकार के विजन के अनुरूप नागरिक सुविधाओं के विकास और शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज उन्नति समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद जिला कलक्टर काना राम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के उद्देश्य को हासिल करने के लिए अधिकारी दिन-रात जुटकर अतिरिक्त ऊर्जा के साथ कार्य करें।

कलक्टर ने अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट, जलभराव, बिजली के ट्रांसफार्मर और ढीले तार, साफ-सफाई सहित नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में ऐसी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष प्रयास करने और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्वयं जायजा लेने के निर्देश भी दिए गए।

जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री के निर्देशों को दोहराते हुए सभी अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने को कहा।

काना राम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में ऑनलाइन गिरदावरी का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।

कलक्टर ने जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटवाने तथा भूमि की आवश्यकता होने पर आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को बामनवास में सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट (एफएसटीपी) को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए। अन्य निकायों में दस्तावेज, ट्रीटमेंट प्लान्ट स्थापित करने के कार्य में तेजी लाने को भी कहा।

उन्होंने बारिश का दौर खत्म होने के साथ ही सड़कों पर आवश्यकतानुसार पेचवर्क और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों और दर्ज की गई सफलताओं से संबंधित उपलब्धियों का आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।

नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस रहेगा।


Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story