सवाई माधोपुर: श्यामोता में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अधिकार मित्र और स्कूली विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को बाल विवाह के कानूनी और सामाजिक परिणामों के प्रति जागरूक किया।

सवाई माधोपुर के ग्राम श्यामोता में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत रैली निकालते स्कूली विद्यार्थी और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि।
02 फरवरी 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अधिकार मित्र मगनलाल मीणा द्वारा ग्राम श्यामोता में बाल विवाह निषेध रैली का आयोजन किया गया।
रैली का मार्ग एवं समापन
- यह रैली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्यामोता से शुरू हुई।
- गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्यामोता में जाकर संपन्न हुई।
विद्यार्थियों की सहभागिता और नारे
रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से लिखी तख्तियां लेकर "बाल विवाह बंद करो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" जैसे सशक्त नारें लगाएं।
जागरूकता एवं विधिक जानकारी
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने बाल विवाह के सामाजिक दुष्परिणामों, बालविवाह से बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों, बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
