श्री कैलाश चंद बिश्नोई आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर एवं सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। श्री विजयसिंह मीना आर०पी०एस० अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्रीमती रूकमणी पु०नि० प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट सवाई माधोपुर मय टीम द्वारा बाल श्रम से मुक्त करवाकर दो नाबालिग बालको को दस्तयाब किया गया। इस संबंध में थाना सूरवाल पर बाल श्रम करवाने वाले ठेकेदार के विरूद्ध मुकदमा नम्बर 66/26 धारा 146 बीएनएस, 75, 79 जे०जे एक्ट व 3, 14 बाल श्रम अधिनियम 1986 में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

सड़क मरम्मत कार्य के दौरान बाल श्रम का खुलासा

घटना के विवरण के अनुसार, दिनांक 30.03.2026 को श्रीमती रूकमणी पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट सवाई माधोपुर मय श्री सैयद अन्सार अली सउनि मय सरकारी वाहन चालक श्री रविन्द्र सिंह हैड कानि 363 के द्वारा थाना सूरवाल पर दर्ज प्रकरण संख्या 65/2026 में तलाश गुमशुदा बालको की तलाश करते हुए सवाई माधोपुर जा रहे थे। रास्ते में सूरवाल बाईपास पर डामर सङक का रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था, जहाँ पर दो नाबालिग बालक रोङ पर डामर डालने का कार्य करते हुए नजर आए जिनको बाल श्रम से मुक्त करवाकर दस्तयाब किया गया।

दोषी ठेकेदार पर वैधानिक कार्यवाही और बच्चों का पुनर्वास

उक्त नाबालिगो से काम करवाने वाले ठेकेदार / मालिक के विरूद्ध थाना सूरवाल पर मुकदमा नम्बर 66/26 धारा 146 बीएनएस, 75, 79 जे०जे एक्ट व 3, 14 बाल श्रम अधिनियम 1986 में पंजीबद्ध करवाया गया। दस्तयाबशुदा दोनो बालको को बाल कल्याण समिति सवाई माधोपुर के समक्ष पेश कर त्रिनेत्र बाल गृह सवाई माधोपुर में दाखिल करवाया गया है। पुलिस द्वारा इस पूरे प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम का विवरण

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में श्री बनीसिंह पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना सूरवाल, श्रीमती रूकमणी पु०नि० प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट सवाई माधोपुर, श्री सैयद अन्सार अली सउनि मानव तस्करी विरोधी यूनिट सवाई माधोपुर, श्री रविन्द्र सिंह हैड कानि 363 मानव तस्करी विरोधी यूनिट सवाई माधोपुर एवं श्री सीयाराम सहायक उप निरीक्षक थाना सूरवाल शामिल रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story