सवाई माधोपुर, 7 अक्टूबर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने पंचायत समिति बौंली एवं ग्राम पंचायत झनून का आकस्मिक दौरा कर ग्रामीण विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का मौके पर जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सक्रियता बढ़ी रही।

निरीक्षण के दौरान सीईओ मोहित कासनिया ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विकास कार्यों और योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कासनिया ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों एवं प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह एवं विकास अधिकारी योगेश मीना सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान योजनाओं और विकास कार्यों की मौके पर समीक्षा के साथ गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

फोटो कैप्शन:- 7 पीआरओ 10 से 12 निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते सीईओ मोहित कासनिया।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story