जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं अतिरिक्त चार्ज सीडीईओ श्री देवी लाल मीणा ने 22 अगस्त 2026 को गीता देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सवाई माधोपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पोषाहार की गुणवत्ता, छात्राओं के शैक्षणिक स्तर और शिक्षण व्यवस्था की स्थिति की जांच की तथा संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत पोषाहार व्यवस्था से हुई। श्री देवी लाल मीणा ने पोषाहार में तैयार की जा रही दाल, सब्जी और रोटी की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कुक कम हेल्पर और पोषाहार प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने कक्षा 11 के भूगोल विषय के कक्षा-कक्ष में पहुंचकर छात्राओं से उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। छात्राओं से एक-एक करके उनके भविष्य में क्या बनने की योजनाएं हैं, इस संबंध में भी जानकारी ली गई। इसके साथ ही उनकी शैक्षणिक समझ की जांच की गई। इतिहास विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर भी छात्राओं के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया गया।

निरीक्षण के बाद शिक्षक और छात्राओं को शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। श्री देवी लाल मीणा ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

विद्यालय में सभी छात्राएं होने के कारण प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि पात्र कोई भी छात्रा लाडो योजना से वंचित नहीं रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाला समय विज्ञान का है। कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गणित विषय का पद रिक्त पाया गया। इस पर प्रधानाचार्य द्वारा अपने प्रयास से सेवानिवृत्त शिक्षक की सेवाएं निशुल्क लिए जाने पर श्री देवी लाल मीणा ने शिक्षक और प्रधानाचार्य दोनों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अन्य संस्था प्रधान भी ऐसे प्रयास कर सकते हैं, जिससे छात्रों का शैक्षणिक स्तर और विद्यालय का परीक्षा परिणाम सुधर सके।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story